facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगेExplainer: लकी ड्रॉ-गिफ्ट्स पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR फाइल करने से पहले जान लेंAadhaar Pin Change: क्या किसी और को पता चल गया है आपके आधार ऐप का पिन? आज ही ऐसे बदलेंCarTrade पर बुलिश हुआ ग्लोबल ब्रोकरेज, कहा- कंपनी की असली ताकत अभी नहीं समझ रहा बाजार

Byju’s ने दिवालिया कार्यवाही आदेश को एनसीएलएटी में चुनौती दी

Advertisement

Byju's ने त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया, वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी कर रहे हैं प्रतिनिधित्व, एक महीने में ₹158 करोड़ जमा करने का वादा।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:08 PM IST
Byjus

नकदी किल्लत से जूझ रही बैजूस ने दिवालिया कार्यवाही पर राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील पंचाट (एनसीएलएटी) का दरवाजा खटखटाया है। बैजूस चाहती है कि याचिका पर तुरंत या 19 जुलाई को सुनवाई हो। सूत्रों के अनुसार, एनसीएलएटी आने वाले सप्ताह में मामले की सुनवाई कर सकता है।

इस घटनाक्रम से अवगत एक व्यक्ति ने कहा, ‘बैजूस ने एनसीएलएटी से जल्द से जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है। यह सुनवाई शायद इस या अगले सप्ताह हो सकती है।’ इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी बैजूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह कह चुके हैं कि कंपनी एक महीने के अंदर 158 करोड़ रुपये की पूरी राशि जमा करने के लिए तैयार है।

बैजूस ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एनसीएलटी के आदेश की वजह से बैजूस के संस्थापक बैजू रवींद्रन कंपनी पर अपना नियंत्रण गंवा चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement