facebookmetapixel
SEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूती

टेलीविजन खरीदना लगातार पड़ रहा महंगा, कीमत में फिर हो सकता है 10 फीसदी का इजाफा

महामारी के बाद से ही ओपन सेल की कीमतों में तेजी है और दिसंबर से इसके दाम करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

Last Updated- January 28, 2024 | 10:22 PM IST
Television prices set to rise, Laptops and smartphones may follow

अगर आप नया टेलीविजन खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। टीवी का पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल के दाम लगातार बढ़ने के कारण कंपनियां भी टीवी के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं ताकि लागत का बोझ कुछ कम हो सके।

महामारी के बाद से ही ओपन सेल की कीमतों में तेजी है और दिसंबर से इसके दाम करीब 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यही देखकर टीवी पैनल बनाने वाली कंपनियां फरवरी के अंत में दाम 15 फीसदी और बढ़ाने की तैयारी में हैं। कंपनियां उत्पादन में कटौती करने की भी सोच रही हैं, जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम रह सकती है।

ओपन सेल टेलीविजन का प्रमुख हिस्सा होता है और उत्पादन पर होने वाले कुल खर्च में 60-65 फीसदी हिस्सेदारी इसी की होती है। इसका सबसे ज्यादा उत्पादन चीन की 4-5 कंपनियां करती हैं और ओपन सेल के दाम भी अपनी मर्जी से ही तय करती हैं। इसका दाम पिछले साल अगस्त में भी काफी बढ़ गया था, लेकिन उत्पादक कंपनियों ने दाम घटाए तो इनमें कुछ नरमी आई थी।

एक रिटेलर ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि छोटी और बड़ी स्क्रीन के टेलीविजन पैनल के दाम बढ़ सकते हैं। लेकिन दाम कितने बढ़ेंगे, यह टीवी कंपनियां ही तय करेंगी। रिटेलर ने कहा कि कुछ कंपनियां दाम एकमुश्त न बढ़ाकर धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं क्योंकि पहले ही काफी स्टॉक बिके बगैर पड़ा है।

कोडक ब्रांड के लाइसेंस वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स के निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अवनीत सिंह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘ओपन सेन के दाम हर महीने बढ़ रहे हैं। उन्हें बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन में कटौती का फैसला लिया है, इसलिए वे कीमतें बढ़ाएंगे। फरवरी और मार्च में टीवी के दाम कम से कम 10 फीसदी बढ़ सकते हैं।’ ठेके पर टीवी पैनल बनाने वाली दूसरी कंपनी वीडियोटेक्स ने 5 से 10 फीसदी दाम बढ़ाने की योजना बनाई है।

वीडियोटेक्स के निदेशक अर्जुन बजाज ने कहा, ‘उद्योग फिलहाल ओपन सेल के दाम में तेज बढ़ोतरी से जूझ रहा है। कोविड-19 महामारी के बाद से ही इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ओपन सेल विनिर्माताओं द्वारा उत्पादन घटाए जाने से इसके दाम 20 से 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं। आगे दाम और बढ़ सकते हैं।’

उन्होंने कहा कि इससे टीवी उद्योग पर असर पड़ रहा है क्योंकि उसे बनाने की कुल लागत में आधे से ज्यादा हिस्सा ओपन सेल का ही है।

First Published - January 28, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट