facebookmetapixel
Stock Market: बाजार में तीन सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का; RBI नीति से पहले निवेशक सतर्कGold-Silver Price: फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, दो दिन की तेजी के बाद निवेशकों को झटकाबजट के बाद AIFs ट्रस्ट छोड़ अपनाएंगे LLP मॉडल, विदेशी पूंजी बढ़ेगीEditorial: राजकोषीय घाटा घटा, लेकिन ऋण में सुधार चुनौतीपूर्णस्वच्छ भारत की अगली चुनौती: सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जोरदुनिया की मझोली ताकतों की दुविधा: क्या वे टेबल पर हैं या शिकार बन रहे हैं?सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!

BSNL सीएमडी पुरवार का सेवा विस्तार रद्द, रॉबर्ट रवि को सौंपी नई जिम्मेदारी

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह प्रभार दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रॉबर्ट जे रवि को दिया जा सकता है।

Last Updated- July 13, 2024 | 4:35 PM IST
BSNL
Representative Image

सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पी के पुरवार को सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह प्रभार दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रॉबर्ट जे रवि को दिया जा सकता है। जुलाई, 2019 में पांच साल के लिए बीएसएनएल के सीएमडी का प्रभार संभालने वाले पुरवार ने विस्तार के लिए आवेदन किया था।

आधिकारिक सूत्र ने कहा, “दूरसंचार विभाग बीएसएनएल के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार डीडीजी रॉबर्ट जे रवि को सौंपने पर विचार कर रहा है। वर्तमान सीएमडी द्वारा मांगे गए विस्तार पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।”

भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी रवि को दूरसंचार क्षेत्र में 34 वर्षों का अनुभव है। वे दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। बीएसएनएल में यह रवि का दूसरा कार्यकाल होगा। वे इस सरकारी कंपनी में करीब छह साल तक अतिरिक्त महाप्रबंधक के पद पर काम कर चुके हैं।

First Published - July 13, 2024 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट