facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

BPCL अगले पांच सालों में 1.7 लाख करोड़ रुपये का करेगी निवेश

BPCL अपनी तेल शोधन क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल व्यवसाय का विस्तार करने और स्वच्छ ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Last Updated- May 10, 2024 | 10:29 PM IST
IOC, BPCL, HPCL ने बीते वित्त वर्ष में कमाया 81,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा, Petroleum Companies Profits: IOC, BPCL, HPCL earned record profit of Rs 81,000 crore in the last financial year

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी बीपीसीएल ने अपने मुख्य कारोबार तेल शोधन, ईंधन विपणन और पेट्रोकेमिकल के अलावा स्वच्छ ईंधन में अगले पांच वर्षों में 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन जी कृष्णकुमार ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पांच साल की रणनीतिक रूपरेखा ‘प्रोजेक्ट एस्पायर’ के तहत बीपीसीएल ने अपनी तेलशोधन क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल व्यवसाय और स्वच्छ ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बनाई है।

कृष्णकुमार ने कहा, ‘हमारी रणनीति दो मूलभूत स्तंभों- ‘प्रमुख कारोबार को आगे बढ़ाने’ और ‘भविष्य के बड़े दांव में निवेश’ पर आधारित है। इससे न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की बढ़ती ईंधन मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी बल्कि कंपनी को 2040 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।’

First Published - May 10, 2024 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट