facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

बायोकॉन की रणनीति में बड़ा बदलाव! बीबीएल में हिस्सेदारी बढ़ाने और फंडिंग पर होगा फैसला

Advertisement

बायोकॉन के निदेशक मंडल की बैठक में दो मुख्य प्रस्ताव बड़े रणनीतिक बदलाव को दर्शाते हैं। पहला प्रस्ताव है गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनी बीबीएल में रणनीतिक निवेश

Last Updated- December 05, 2025 | 11:38 AM IST
Biocon
Representational Image

बायोकॉन लिमिटेड के निदेशक मंडल की शनिवार, 6 दिसंबर को बैठक होनी है। इसमें दो ऐसे खास प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा, जो कंपनी के कॉर्पोरेट ढांचे और वैश्विक रणनीतिक को पूरी तरह से बदल सकते हैं। इसके मुख्य कार्यक्रम के तहत अपनी बायोसिमिलर शाखा पर नियंत्रण को मजबूत करने और विस्तार के लिए दीर्घकालिक पूंजी हासिल करने पर ध्यान देना है। बायोकॉन के निदेशक मंडल की बैठक में दो मुख्य प्रस्ताव बड़े रणनीतिक बदलाव को दर्शाते हैं। पहला प्रस्ताव है गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड (बीबीएल) में रणनीतिक निवेश।

बायोकॉन बीबीएल के मौजूदा शेयरधारकों से शेयर खरीदने की योजना बना रही है या तो नकदी के जरिये या उन्हें तरजीह आवंटन में बायोकॉन के नए इक्विटी शेयर जारी करके। दूसरा प्रस्ताव रकम जुटाने की योजना से संबंधित है। कंपनी क्यूआईपी (पात्र संस्थागत नियोजन), राइट्स इश्यू या एफपीओ (अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश) जैसे बाजार के विभिन्न तरीकों के जरिये वाणिज्यिक पत्र या इक्विटी प्रतिभूति जारी करके पूंजी जुटाने की मंजूरी चाह रही है। इन दोनों प्रस्तावों के लिए नियामक और शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। बायोकॉन के निदेशक मंडल की इस आगामी बैठक के कार्यक्रम में सबसे अहम प्रस्ताव इसके तेजी से बढ़ते बायोसिमिलर कारोबार बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड (बीबीएल) पर नियंत्रण मजबूत करने का रणनीतिक कदम है।

मूल कंपनी बीबीएल के शेयरधारकों (जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, ट्रू नॉर्थ और टाटा कैपिटल जैसे अल्पांश निवेशक शामिल हैं) से प्रतिभूतियां खरीदकर गैर-सूचीबद्ध सहायक कंपनी में अपने स्वामित्व की हिस्सेदारी में खासा इजाफा करना चाहती है। यह लेनदेन या तो नकद भुगतान करके या फिर शेयरों की अदला-बदली वाले तरीके का इस्तेमाल करके पूरा करने की योजना है, जिसमें बीबीएल के शेयरधारकों को तरजीह आधार पर बायोकॉन के पूरी तरह से भुगतान वाले इक्विटी शेयर मिलेंगे, जिससे मुख्य सहायक कंपनी का स्वामित्व वास्तव में मुख्य सूचीबद्ध कंपनी में वापस मिल जाएगा।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स के लगभग 4.5 अरब डॉलर के आंतरिक मूल्यांकन के लिहाज से इस कदम की समीक्षा किया जा रहा है। खरीद के इस विचार को नकद भुगतान और/या तरजीह आवंटन के आधार पर पूरी तरह से भुगतान किए गए बायोकॉन के इक्विटी शेयर जारी करके (शेयरों की अदला-बदली) के जरिये अमली जामा पहनाया जा सकता है।

दूसरा प्रस्ताव कंपनी के लिए पूंजी जुटाने की व्यापक योजना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके पास भविष्य के लिए जरूरी वित्तीय ताकत है। निदेशक मंडल वाणिज्यिक पत्र या इक्विटी शेयर जैसे साधनों का उपयोग करके धन जुटाने की योजनाओं को मंजूरी दे सकता है। इसमें बाजार के विभिन्न तरीके शामिल हैं जैसे क्यूआईपी, राइट्स इश्यू अथवा एक या अधिक किश्तों में एफपीओके जरिये।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement