facebookmetapixel
क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तार

रतन टाटा की वसीयत को लेकर बड़ा खुलासा! इन लोगों पर होगी टाटा की अंतिम इच्छाएं पूरी करने की जिम्मेदारी

टाटा सन्स की ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में होल्डिंग्स की मार्केट वैल्यू करीब ₹16.71 ट्रिलियन आंकी गई है।

Last Updated- October 18, 2024 | 2:16 PM IST
Ratan Tata (1)
Ratan Tata (File Photo)

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का हाल ही में मुंबई में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, और वह अपने पीछे लगभग 7,900 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद से ही ये सवाल उठ रहा है कि उनकी उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा? हालांकि, उनके निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन बनाया गया है, जो टाटा संस में 66% हिस्सेदारी रखते हैं। क्योंकी रतन टाटा ने शादी नहीं की, इसलिए उनकी संपत्ति के उत्तराधिकारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसका जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

The Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने अपनी वसीयत को एग्जीक्यूट करने के रूप में वकील दरियस खंबाटा और अपने लंबे समय से सहयोगी मेहली मिस्त्री को नामित किया था। इसके अलावा, उनकी सौतेली बहनें, शिरीन और दीआना जेजीभॉय को भी उनकी अंतिम इच्छाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 (Hurun India Rich List) के मुताबिक, रतन टाटा के पास टाटा संस में 0.83% हिस्सेदारी थी, और उनकी कुल संपत्ति 7,900 करोड़ रुपये थी।

रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान और समाज के कल्याण के लिए समर्पित करने की इच्छा जताई थी। उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा—लगभग 75 प्रतिशत—Tata Sons के शेयरों से जुड़ा था। इसके अलावा, उन्होंने Ola, Paytm, FirstCry, BlueStone और Urban Company जैसी करीब दो दर्जन कंपनियों में निवेश किया था। समय के साथ, Tata ने इनमें से कुछ निवेशों से बाहर निकले। उनके पास मुंबई के Colaba में एक घर और Alibaug में एक हॉलिडे होम भी था।

यह भी पढ़ें: 18 साल में पहली बार Tata Sons बनी कर्ज मुक्त, नए क्षेत्रों में निवेश का रास्ता साफ; क्या रहीं रणनीतियां?

जानें रतन टाटा की वसीयत के एग्जीक्यूटर के बारे में

रतन टाटा के करीबी दोस्त मेहली मिस्त्री, Sir Dorabji Tata Trust और Sir Ratan Tata Trust के बोर्ड पर बतौर ट्रस्टी सेवाएं दे रहे हैं। ये ट्रस्ट्स मिलकर Tata Sons का लगभग 52% हिस्सा रखते हैं, जबकि Tata Trusts कुल मिलाकर कंपनी के 66% हिस्से के मालिक हैं।

टाटा सन्स की ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में होल्डिंग्स की मार्केट वैल्यू करीब ₹16.71 ट्रिलियन आंकी गई है।

रतन टाटा की सौतेली बहनें, शीरीन और दीना जीजीभॉय, सूनू टाटा की दूसरी शादी से सर जमशेटजी जीजीभॉय की बेटियां हैं। दोनों बहनें समाजसेवा और परोपकार में काफी एक्टिव रही हैं। खासकर दीना ने 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी के रूप में काम किया था। रतन टाटा का अपनी इन छोटी बहनों से बहुत क्लोज बॉन्ड था।

रतन टाटा की वसीयत तैयार करने में डेरियस खंबाटा का अहम योगदान माना जा रहा है। खंबाटा, जो पिछले साल दोबारा टाटा ट्रस्ट्स के मुख्य ट्रस्टी बने थे, ने 2016 में प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण इस्तीफा दे दिया था और सात साल बाद अपनी जगह पर लौटे।

एक बिजनेस डेली के मुताबिक, खंबाटा के साथ सायरस मिस्त्री और जेजीभॉय पर रतन टाटा की अंतिम इच्छाओं को कानूनी रूप से पूरा करने की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: मर्जर के बाद भी विस्तारा का उड़ान अनुभव समान रहेगा: Air India

एसेट मैनेजमेंट में विल एग्जीक्यूटर की भूमिका

विल के एग्जीक्यूटर (Will Executors) का एसेट मैनेजमेंट में मुख्य रोल यह होता है कि वे किसी भी अनअलोकेटेड एसेट्स को मैनेज कर सकते हैं, जब तक कि विल में कोई खास निर्देश न दिए गए हों। अगर कोई निर्देश नहीं होते, तो एसेट्स मृतक के पर्सनल लॉ के अनुसार डिवाइड किए जाते हैं।

रतन टाटा की पर्सनल इन्वेस्टमेंट कंपनी, आरएनटी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (RNT Associates Pvt Ltd), के इन्वेस्टमेंट्स की वैल्यू FY23 में 186 करोड़ रुपये थी। हालांकि,
यह आंकड़ा उनके ओरिजिनल एक्विजिशन कॉस्ट को दर्शाता है, और इसकी वैल्यू समय के साथ बढ़ी हो सकती है। मेहली मिस्त्री और रतन टाटा ही आरएनटी एसोसिएट्स के दो बोर्ड मेंबर्स थे।

मेहली मिस्त्री,जो साइरस मिस्त्री के पहले चचेरे भाई हैं, सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के विवाद के दौरान रतन टाटा के बड़े समर्थक रहे। पिछले कुछ सालों में, उन्होंने रतन टाटा की सेहत का खास ख्याल रखने में अहम भूमिका निभाई है।

अक्टूबर 2022 में, मिस्त्री को दो बड़े टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड में शामिल किया गया। इसके अलावा, वह एम पलोनजी ग्रुप की कई कंपनियों के डायरेक्टर भी हैं, जो पेंट्स, लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और लाइफ इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में काम करती हैं।

मेहली मिस्त्री ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल, एडवांस्ड वेटरिनरी केयर फाउंडेशन और टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्किल्स के बोर्ड में भी शामिल हैं।

First Published - October 18, 2024 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट