facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने कच्ची चीनी आयात की शर्तें बदलीं, रिफाइनिंग-बिक्री के लिए 2 महीनेSIP बनी ग्रोथ का सहारा, जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड्स का AUM ₹48.5 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर₹3,143 करोड़ जुटाने की समयसीमा खत्म, Zee ने SAT से मांगी एक दिन की मोहलतIPO में निवेश का मौका! 21 साल पुरानी कंपनी का खुलने जा रहा IPO, ₹408-429 प्राइस बैंड तयइस राखी बहन-बेटी के नाम शुरू करें बचत, पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में 8.2% तक ब्याज का मौकाअब निजी कंपनियों को मिलेगी DRDO की मिसाइल तकनीक, बढ़ेगा देश में हथियारों का उत्पादलंबे समय बाद IPO बाजार में लौटी चमक, कहीं ‘बबल’ तो नहीं? आगे किन जोखिमों पर रखें नजर?SIP बना लंबी अव​धि का दांव! 5 साल से ज्यादा पुराने निवेश की हिस्सेदारी बढ़कर 31%, हर उम्र वर्ग में क्रेजPPFAS का बड़ा कदम: ग्लोबल फंड्स में निवेश की सीमा घटाई; अब $500 से कर सकेंगे निवेशभारत में नहीं होगी उर्वरकों की कमी! रूस निभाएगा वादा, पुतिन बोले- खाद के निर्यात को बढ़ा रहे

GST में बड़ा बदलाव, 5 करोड़ से ज्यादा कारोबार वाली कंपनियों को भी निकालना पड़ेगा ई-चालान, जाने कब से लागू होगी नयी व्यवस्था

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 2:31 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर (GST) के कानून में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों को आगामी 1 अगस्त से बी2बी लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक या ई-इन्वॉयस (चालान) निकालना होगा।

पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों को आगामी पहली अगस्त से बी2बी लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक या ई-इन्वॉयस (चालान) निकालना होगा। अभी तक 10 करोड़ रुपये या अधिक के कारोबार वाली इकाइयों को बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान निकालना होता है।

वित्त मंत्रालय की 10 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान निकालने की सीमा को 10 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू होगी।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार, अप्रत्यक्ष कर- लीडर महेश जयसिंह ने कहा कि इस घोषणा के साथ ई-चालान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) का दायरा बढ़ जाएगा और उन्हें ई-चालान लागू करने की आवश्यकता होगी।

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा कि ई-चालान के चरणबद्ध क्रियान्वयन से अड़चनें कम हुई हैं, अनुपालन में सुधार हुआ है और राजस्व बढ़ा है।

ई-चालान शुरू में 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली बड़ी कंपनियों के लिए लागू किया गया था और तीन साल के भीतर इस सीमा को घटाकर अब पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement