facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरतचलती ट्रेन में आधी रात की गिरफ्तारी से खुला 16 करोड़ का बैंक घोटाला, इनसाइडर फ्रॉड बना नई चुनौतीक्या भारत नवाचार कर सकता है? सबसे बड़ी कंपनियों से शुरू होती है इनोवेशन की खाईAI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबाव

भारती एयरटेल का एमेजॉन वेब सर्विसेज संग करार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:44 AM IST

भारती एयरटेल ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन की क्लाउड सेवा इकाई एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के साथ बहुवर्षीय रणनीतिक करार की घोषणा की है। इसके तहत भारत में बड़े उपक्रमों के अलावा लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) को क्लाउड समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
एमेजॉन इंटरनेट सर्विसेज के अध्यक्ष (वाणिज्यिक कारोबार- एशिया एवं दक्षिण एशिया) पुनीत चंडोक ने कहा कि यह 50:50 अनुपात वाली रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा, ‘यह साझेदारी ग्राहकों को एक ही अनुबंध के तहत जटिल परिवर्तन अथवा कस्टम-बिल्ट समाधान उपलब्ध कराएगी। एयरटेल ने हमारे साझा ग्राहकों के लिए जबरदस्त प्रतिबद्धता जताई है और हम बाजार में नवोन्मेषी समाधान लाने के लिए उनके साथ लगातार काम करते रहेंगे।’
आईडीसी सेमीएनुअल पब्लिक क्लाउड सर्विसेज ट्रैकर- फोरकास्ट 2009 एच2 के अनुसार, भारत में सार्वजनिक क्लाउड सेवा का बाजार 2024 तक बढ़कर 7.1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह सालाना 20.3 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 2020 में 3.4 अरब डॉलर हो गई। इसके अलावा एयरटेल क्लाउड एनालिटिक्स, डेटा वेयरहाउसिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी नई प्रौद्योगिकी मेंं एमेजॉन वेब सर्विसेज के नवाचार एवं बदलाव संबधी सेवाओं का इस्तेमाल करेगी ताकि ग्राहकों को नई सेवाओं को अपनाने और पारंपरिक बुनियादी ढांचे से क्लाउड पर जाने में मदद मिल सके।
भारती एयरटेल के सीआईओ और प्रमुख (क्लाउड एवं सिक्योरिटी कारोबार) हरमीत मेहता ने कहा, ‘इस साझेदारी से नेटवर्क हैंडलिंग, डेटा सेंटर, सिक्योरिटी और एकीकृत समाधान के तौर पर क्लाउड के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी क्लाउड प्लेटफॉर्म एडब्ल्यूएस और एयरटेल की विशेषज्ञता एकीकृत हुई है।’
एयरटेल अपनी एकीकृत पोर्टफोलियो के जरिये 2,500 से अधिक उद्यमों और 10 लाख से अधिक उभरते कारोबारियों एवं कंपनियों को सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसमें एयरटेल क्लाउड भी शामिल है जो एक मल्टी-क्लाउड उत्पाद एवं समाधान कारोबार है।

Advertisement
First Published - August 6, 2020 | 12:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement