facebookmetapixel
पीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

ऑटो सेक्टर में दबदबा कायम करने को Bajaj, जल्द ही लॉन्च होगी पहली CNG Bike

कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में "अब तक की सबसे बड़ी पल्सर" भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। बजाज ने कहा कि 125 सीसी प्लस सेगमेंट पर बजाज ऑटो का फोकस बना हुआ है

Last Updated- March 05, 2024 | 1:43 PM IST
Bajaj जल्द लाएगी CNG बाइक, जानिए फीचर्स और सपेसिफिकेशन, Bajaj will soon bring CNG bike, know its features and specifications

देश के ऑटो सेक्टर की मजबूत प्लेयर बजाज अब सेक्टर में अपना दबदबा कायम रखने के लिए एक और रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। जल्द ही बजाज पहला CNG बाइक लॉन्च करने की तैयारी मे हैं। इस बारे में जानकारी दी है कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने। राजीव बजाज ने मंगलवार को सीएनबीसी-टीवी को दिए एक इन्टरव्यू में इस प्लान के बारे में बताया। बजाज ने कहा कि कंपनी अगली तिमाही में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करेगी।

इंटरव्यू में बजाज ने कहा कि, “बजाज सीएनजी मोटरसाइकिल वही कर सकती है जो हीरो होंडा ने किया और वह है ईंधन की लागत को आधा करना।”

ईंधन लागत में आई कमी 

उन्होंने आगे बताया कि ईंधन लागत और परिचालन लागत में 50 से 65 फीसदी की कमी आई है। ICE वाहनों की तुलना में उत्सर्जन स्तर कम था। CNG प्रोटोटाइप में कार्बन डाइ ऑक्साइड में 50फीसदी, कार्बन मोनोऑक्साइड में 75 फीसदी और गैर-मीथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में लगभग 90 फीसदी की कमी देखी गई थी।

इसके अलावा, कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में “अब तक की सबसे बड़ी पल्सर” भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। बजाज ने कहा कि 125 सीसी प्लस सेगमेंट पर बजाज ऑटो का फोकस बना हुआ है और कंपनी लगभग हर पखवाड़े उत्पाद लॉन्च कर रही है।

इलेक्ट्रिक बाइक सेक्टर में बढ़ाई हिस्सेदारी

हाल ही में बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Bajaj Auto ने इलेक्ट्रिक बाइक सेक्टर में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूलू बाइक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बजाज समूह की ऑटो कंपनी की तरफ से गुरुवार 22 फरवरी को मिली जानकारी के अनुसार, यूलू बाइक्स में बजाज ने 45.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है।

करीब 45 करोड़ के इस नए निवेश के बाद अब यूलू बाइक्स में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर 18.8 फीसदी हो गई है। बता दें, देश में EV को बढ़ावा देने के लिए बजाज ऑटो ने करीब पांच साल पहले 2019 में यूलू में करीब 66 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था।

First Published - March 5, 2024 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट