facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Bajaj Finserv Q4 Results: बजाज फिनसर्व का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा

Last Updated- April 27, 2023 | 5:52 PM IST
RBI declines Bajaj Fin request to operate in Philippines

बजाज फिनसर्व लिमिटेड (BFL) का मार्च, 2023 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ (consolidated net profit) 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,769 करोड़ रुपये रहा है। 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 1,346 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

Bajaj Group की विभिन्न वित्तीय सेवा (फाइनैंशियल सर्विस) कारोबार की होल्डिंग कंपनी BFL ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल एकीकृत आय (total consolidated income) बढ़कर 23,625 करोड़ रुपये हो गई है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 18,862 करोड़ रुपये थी।

Also read: Wipro Q4 Results: Wipro के मार्च तिमाही के मुनाफे में आई मामूली गिरावट

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य (face value) के शेयर पर 80 पैसे प्रति शेयर के लाभांश (dividend) की सिफारिश की है। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़कर 6,417 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 4,557 करोड़ रुपये था।

Also read: IT कंपनी पर्सिस्टेंट का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

वित्त वर्ष में कंपनी की कुल एकीकृत आय 68,439 करोड़ रुपये से बढ़कर 82,072 करोड़ रुपये हो गई। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की साधारण बीमा इकाई का लाभ बढ़कर 1,348 करोड़ रुपये हो गया जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 1,339 करोड़ रुपये था।

First Published - April 27, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट