facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Bajaj Finserv Q3 results: नेट प्रॉफिट में 21% का इजाफा, रेवेन्यू 34% बढ़ा लेकिन शेयर फिसला, जानें कितनी हुई कमाई

Bajaj Finserv Q3 results : तीसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 29,038 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 30, 2024 | 8:14 PM IST
Tata company Trent can replace Bajaj Finserv in Sensex सेंसेक्स में टाटा की कंपनी ट्रेंट ले सकती है बजाज फिनसर्व की जगह

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने अक्टूबर-दिसंबर 2023-24 तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 2,158 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने एक साल पहले की इसी यानी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,782 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तीसरी तिमाही में बजाज फिनसर्व का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 29,038 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 21,755 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने क्या कहा ?

कंपनी ने एक बयान में कहा, “बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड को अपनी म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए उत्साहजनक रेस्पांस मिला और 31 दिसंबर, 2023 तक मैनेजमेंट के तहत एसेट यानी AUM 6,395 करोड़ रुपये थी।”

इसके अलावा दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का लाइफ इंश्योरेंस ग्रॉस प्रीमियम सालाना आधार पर 21 प्रतिशत और पिछले तिमाही की तुलना में 2.4 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं, ग्रॉस जनरल इंश्योरेंस प्रीमियम में सालाना आधार पर 25 फीसदी का इजाफा जबकि तिमाही आधार 38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

मुनाफे के बावजूद शेयरों में गिरावट

तीसरी तिमाही में मुनाफे में 20 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि के बावजूद कंपनी के शेयरों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। बाजार क्लोज होने से पहले कंपनी का शेयर 3:08 बजे 2.79 प्रतिशत या 45.70 रुपये गिरकर 1591.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

बजाज फाइनेंस का मुनाफा 22.4% बढ़ा

एक दिन पहले बजाज फिनसर्व की सब्सिडायरी कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने अपनी तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। बजाज फाइनेंस ने दिसंबर तिमाही में 3,638.95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जो पिछले वर्ष से 22.4 प्रतिशत अधिक है।

First Published - January 30, 2024 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट