facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

ArcelorMittal Q2 Results: अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50 फीसदी घटा

Advertisement

आर्सेलरमित्तल की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 186 करोड़ डॉलर रहा, जबकि 2023 की पहली तिमाही में यह 109.6 करोड़ डॉलर था।

Last Updated- July 27, 2023 | 4:21 PM IST
Arcelor Mittal Q2 results

ArcelorMittal Q2 Results: इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल (steel company ArcelorMittal) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 50 प्रतिशत घटकर 186 करोड़ डॉलर रहा है।

कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान तिमाही में 392.3 करोड़ डॉलर रहा था। आर्सेलरमित्तल की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2023 की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 186 करोड़ डॉलर रहा, जबकि 2023 की पहली तिमाही में यह 109.6 करोड़ डॉलर था।

ये भी पढ़ें : Nestle India Q2 Results: अप्रैल-जून तिमाही में FMCG कंपनी को हुआ 698.34 करोड़ का प्रॉफिट

वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 392.3 करोड़ डॉलर था। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य मित्तल ने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत रही, जो बाजार की बेहतर स्थितियों और हाल ही में किए गए रणनीतिक अधिग्रहणों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

चालू साल की पहली छमाही जनवरी-जून में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 295.6 करोड़ डॉलर रह गया, जो 2022 की समान अवधि में 804.8 करोड़ डॉलर रहा था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की इस्पात बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 1.44 करोड़ टन से 1.2 प्रतिशत घट गई। चालू साल की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी की इस्पात बिक्री 1.7 प्रतिशत कम रही है।

ये भी पढ़ें : Netweb Tech IPO: लिस्टिंग वाले दिन दोगुना हुआ पैसा, 90% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 4:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement