facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

ArcelorMittal Q1 results: स्टील कंपनी का मुनाफा 74 फीसदी घटा

Last Updated- May 04, 2023 | 5:04 PM IST
Steel sector

ग्लोबल स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) का शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में 74.43 फीसदी घटकर 109.6 करोड़ डॉलर रह गया। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 412.5 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।

दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील और खनन कंपनी आर्सेलरमित्तल जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। लग्जमबर्ग स्थित कंपनी ने कहा कि वर्ष 2023 की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 109.6 करोड़ डॉलर रहा। यह बीते साल की चौथी तिमाही में 26.1 करोड़ डॉलर और पिछले साल की समान तिमाही में 412.5 करोड़ डॉलर रहा था।

Also Read: HDFC Q4 Results: एचडीएफसी ने मार्च तिमाही में कमाए 4425 करोड़ रुपये, 2200% के बंपर डिविडेंड का किया ऐलान

मार्च, 2023 में समाप्त तिमाही में कंपनी पर शुद्ध रूप से 5.2 अरब डॉलर का कर्ज था। 31 मार्च, 2022 को कंपनी पर 3.2 अरब डॉलर का कर्ज था। कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसका कच्चे स्टील का उत्पादन घटकर 1.45 करोड़ टन रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.63 करोड़ टन था।

पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री भी घटकर 18.5 अरब डॉलर रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 21.8 अरब डॉलर थी।

First Published - May 4, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट