facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Foxconn ने भारत से $3.2 अरब के iPhone भेजे अमेरिका, एक्सपोर्ट में 97% हिस्सा सिर्फ एक देश को

फॉक्सकॉन ने मार्च से मई के बीच भारत से 97% iPhone अमेरिका को भेजे, ऐपल चीन के टैरिफ से बचने के लिए भारत में उत्पादन और निर्यात तेजी से बढ़ा रहा है।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:16 PM IST
iPhone
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सीमा शुल्क के आंकड़ों से पता चला है कि फॉक्सकॉन ने भारत से मार्च और मई के बीच निर्यात किए गए लगभग सभी आईफोन अमेरिका को भेजे। यह 2024 के 50 फीसदी के औसत से अधिक है और चीन पर अमेरिका के ऊंचे टैरिफ से बचने के ऐपल के प्रयासों का संकेत है।

रॉयटर्स के ये आंकड़े बताते हैं कि ऐपल ने अपने भारतीय निर्यात को लगभग पूरी तरह अमेरिकी बाजार के हिसाब से कर दिया है। पहले ये आईफोन नीदरलैंड, चेक गणराज्य और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों को भेजे जाते थे। रॉयटर्स ने कमर्शियल रूप से उपलब्ध सीमा शुल्क आंकड़ों को देखा है। इनके अनुसार मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने भारत से 3.2 अरब डॉलर के आईफोनों का निर्यात किया। इनमें से औसतन 97 फीसदी अमेरिका को भेजे गए जबकि 2024 में यह औसत 50.3 फीसदी था।

मई 2025 में अमेरिका को फॉक्सकॉन की ओर से भेजे गए आईफोनों का कुल मूल्य करीब 1 अरब डॉलर था जो मार्च में भेजे गए रिकॉर्ड 1.3 अरब डॉलर के आईफोन के बाद दूसरा सबसे अधिक है।

ऐपल ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया जबकि फॉक्सकॉन ने रॉयटर्स के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के नेताओं की मंजूरी के बाद चीन पर 55 फीसदी टैरिफ लगेंगे। दोनों देश उन करों को कम करने की योजना पर सहमत हुए हैं जो तीन अंक में पहुंच गए थे। अधिकांश अमेरिकी व्यापार भागीदारों की तरह भारत 10 फीसदी के बेसलाइन टैरिफ के है और 26 फीसदी ‘जवाबी’ शुल्क से बचने के लिए बातचीत की कोशिश कर रहा है। इन टैरिफ की घोषणा ट्रंप ने की थी लेकिन बाद में इन पर रोक लगा दी थी।

इस साल के पहले पांच महीनों में फॉक्सकॉन ने भारत से अमेरिका को 4.4 अरब डॉलर के आईफोन भेजे जबकि पूरे 2024 में यह आंकड़ा 3.7 अरब डॉलर का था। टैरिफ से बचने के लिए ऐपल भारत में उत्पादन बढ़ाने के प्रयास कर रही है, जिससे चीन से अमेरिका भेजे जाने वाले फोन बहुत अधिक महंगे हो जाएंगे।

First Published - June 13, 2025 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट