facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

रिलायंस AGM में अनंत अंबानी का पदार्पण, तेल-गैस कारोबार की कमान संभालने का ऐलान

Advertisement

उन्होंने कंपनी के विशाल तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल साम्राज्य की कमान संभाली और अपना विजन पेश किया।

Last Updated- August 31, 2025 | 9:24 PM IST
Anant Ambani
अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी | फाइल फोटो

अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की वार्षिक आम बैठक में सुर्खियों में आए। पहली बार कार्यकारी निदेशक के रूप में उन्होंने कंपनी के विशाल तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल साम्राज्य की कमान संभाली और अपना विजन पेश किया।

आरआईएल के चेयरमैन 68 वर्षीय मुकेश अंबानी ने अपने बेटे के पदार्पण का मंच तैयार किया। चेयरमैन ने ऑनलाइन बैठक में शेयरधारकों से कहा, ‘यह पहली बार है जब वह रिलायंस की एजीएम में आपको संबोधित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आप सबकी तरह मैं भी हमारे मंच पर उन्हें पदार्पण करते हुए देखकर उत्साहित हूं।’

30 वर्षीय अनंत ने रिलायंस के पारंपरिक ऊर्जा कारोबार के लिए अपना महत्त्वाकांक्षी दृष्टिकोण पेश किया। यह ऐसा क्षेत्र है जिसने दशकों से कंपनी को परिभाषित किया है। लेकिन वैश्विक ऊर्जा परिवर्तनों और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के बीच यह तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अनंत के पदार्पण ने रिलायंस में पीढ़ीगत बदलाव का साफ-साफ संकेत दिया और अंबानी की नई पीढ़ी के हर सदस्य ने अपने नेतृत्व वाले क्षेत्र की कमान संभाली।

वर्तमान योजना के अनुसार जहां 33 वर्षीय आकाश अंबानी आईपीओ की तैयारी में जुटी रिलायंस जियो के दूरसंचार और डिजिटल कारोबारों का नेतृत्व करेंगे, वहीं उनकी जुड़वां बहन ईशा खुदरा तथा उपभोक्ता उत्पादों को संभालेंगी। अनंत को रिलायंस के परंपरागत ऊर्जा साम्राज्य के संरक्षक के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। इसमें तेल, गैस, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल और स्वच्छ ईंधन की धुरी शामिल है।

आकाश अंबानी ने जून 2022 में रिलायंस जियो के चेयरमैन का पदभार संभाला था। वर्तमान में रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी अगस्त 2023 में आकाश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुई थीं। अनंत को आरआईएल के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल इस साल मई में शुरू हुआ। तीनों भाई-बहनों को दुनिया भर से नियुक्त अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभवी लोगों ने तैयार किया है।

अरबपति अंबानी परिवार के पास जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (जेएफएस) में भी आधी हिस्सेदारी है। यह सूचीबद्ध कंपनी है और तेजी से बढ़ते ऋण, बीमा, म्युचुअल फंड और धन प्रबंधन कारोबरों में प्रवेश कर रही है। ईशा अंबानी वर्तमान में जेएफएस के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।

रिलायंस की वार्षिक आम बैठक में अनंत ने अपने बड़े भाई-बहनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के संबंध में प्रस्तुतियां दिए जाने के बाद कंपनी के तेल, गैस और स्वच्छ ऊर्जा कारोबारों के भविष्य की रूपरेखा पेश की। अंबानी ने कहा, ‘हमारा अन्वेषण और उत्पादन कारोबार भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला है। यह देश के प्राकृतिक गैस उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है।’ इस कारोबार ने वित्त वर्ष 2025 में इस अनुभाग से रिकॉर्ड आय दर्ज की।

अनंत ने रिलायंस की जैव ऊर्जा क्षेत्र की महत्त्वाकांक्षाओं की भी विस्तृत जानकारी दी और इसे किसानों को ऊर्जा उत्पादकों के रूप में सशक्त बनाने का ‘स्पष्ट मिशन’ बताया। अनंत ने निवेशकों को बताया, ‘इस साल हम 5 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाले 55 सीबीजी संयंत्र बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य साल 2030 तक 500 से ज्यादा सीबीजी संयंत्रों तक विस्तार करना है।’

अन्वेषण और अक्षय ऊर्जा के अलावा अनंत ने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स के बारे में भी विस्तार से बात की, जिन्हें लंबे समय से रिलायंस का नकदी इंजन माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमारी रिफाइनरियों ने वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 7.22 करोड़ टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया।’

Advertisement
First Published - August 31, 2025 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement