facebookmetapixel
Advertisement
सोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 90 अंक टूटा, कच्चा तेल 91 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकस

एएम/एनएस इंडिया की नजर ग्रीन स्टील पर

Advertisement

वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने 2.17 टी कार्बन डाईऑक्साइड/टीसीएस की तीव्रता हासिल की थी, जो राष्ट्रीय औसत से 14 प्रतिशत कम है।

Last Updated- April 16, 2025 | 10:17 PM IST

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) वित्त वर्ष 27 तक अपने उत्पादन का 70 प्रतिशत भाग ‘ग्रीन’ (पर्यावरण के अनुकूल) करने की योजना बना रही है, जो केंद्र सरकार द्वारा ग्रीन स्टील टैक्सोनमी शुरू करने के अनुरूप है। केंद्र ने पिछले दिसंबर में ग्रीन स्टील के लिए टैक्सोनमी पेश की थी, जिसे वित्त वर्ष 27 में शुरू किए जाने की उम्मीद है। इस कदम से देश के इस्पात उद्योग में डीकार्बनाइजेशन को बढ़ावा मिलने तथा भारत और विदेशों में ग्रीन स्टील की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन स्टील को उस स्टील संयंत्र की उत्सर्जन तीव्रता के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है, जहां इसका उत्पादन किया जाता है। ‘ग्रीन’ के रूप में पात्रता के लिए कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 2.2 टी कार्बन डाईऑक्साइड/टीसीएस से कम होनी चाहिए। इस सीमा से ऊपर की उत्सर्जन तीव्रता वाले स्टील को ग्रीन रेटिंग नहीं मिलेगी, जबकि इससे नीचे के उत्पादित स्टील की तीन-स्तरीय प्रणाली – तीन-सितारे, चार-सितारे या पांच-सितारे वाले ग्रीन स्टील पर रेटिंग की जाएगी।

भारत की नई ग्रीन स्टील टैक्सोनमी के वित्त वर्ष 27 में लागू होने की उम्मीद के साथ एएम/एनएस को भारतीय ग्रीन स्टील उद्योग का नेतृत्व करने की अपनी क्षमता पर भरोसा है। वित्त वर्ष 23 में कंपनी ने 2.17 टी कार्बन डाईऑक्साइड/टीसीएस की तीव्रता हासिल की थी, जो राष्ट्रीय औसत से 14 प्रतिशत कम है। एएम/एनएस इंडिया के निदेशक और उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) रंजन धर ने बताया कि कंपनी ने साल 2015 से अपनी कार्बन उत्सर्जन तीव्रता को 35 प्रतिशत से ज्यादा तक कम करने में कामयाब रही है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement