facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Amazon Pay UPI के 10 करोड़ ग्राहक हुए

Advertisement

डिजिटल भुगतान में छोटे शहरों का बड़ा योगदान

Last Updated- August 26, 2024 | 10:29 PM IST
Amazon India

एमेजॉन पे यूपीआई ने आज घोषणा की कि उसके ऐप ने 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। उसके ऐप पर मुख्य तौर पर मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट और ई-कॉमर्स लेन-देन होते हैं। कंपनी ने कहा है कि एमेजॉन पे यूपीआई को बड़ी सफलता मिली है। उसने एमेजॉन शॉपिंग ऐप और बाहरी प्लेटफॉर्मों दोनों पर लेनदेन को आसान बनाया है।

वर्ष 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से एमेजॉन पे यूपीआई को खासकर छोटे और मझोले शहरों में डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक में लोगों की मजबूत प्राथमिकता हासिल हुई है। इसके अलावा 18 से 24 की उम्र के लोगों ने एमेजॉन पे यूपीआई को अपनाने पर ज्यादा जोर दिया।

एमेजॉन पे इंडिया के मुख्य कार्यअधिकारी विकास बंसल ने कहा, ‘यूपीआई ने ग्राहकों के ऑनलाइन लेन-देन के तरीकों के बदलाव में बड़ा योगदान दिया है और हम यूपीआई तंत्र के भीतर एक विशाल और गैर-इस्तेमाल वाली क्षमता देख रहे हैं, जिसमें वॉलेट-ऑन-यूपीआई और यूपीआई पर क्रेडिट लाइन के अवसर शामिल हैं।’

हाल में, कियर्नी इंडिया और एमेजॉन पे इंडिया ने 120 शहरों और 7,000 प्रतिभागियों के बीच ‘हाउ अर्बन इंडिया पेज’ नाम से एक शोध कराया था। शोध रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई का वर्चस्व कायम रहा, 53 प्रतिशत उपभोक्ता इसे ऑनलाइन खरीदारी के लिए और 25 प्रतिशत ऑफलाइन खरीदारी के लिए पसंद करते हैं।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement