facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

विमान यात्रा किराया 13 फीसदी बढ़ा, ईंधन कीमतों में वृद्धि और रुपये में गिरावट रही वजह

प्रमुख विमानन कंपनियों द्वारा उड़ानों की संख्या में कटौती और इंजन आपूर्ति संबं​धित समस्याओं की वजह से विमानों को परिचालन से हटाने की वजह से किराये में बढ़ोतरी को बढ़ावा मिला

Last Updated- April 10, 2024 | 10:51 PM IST
Diwali airfares

कोलकाता-बागडोगरा, दिल्ली-बेंगलूरु और दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख घरेलू मार्गों पर हवाई किराया इस साल मई की यात्रा के लिए एक साल पहले के मुकाबले 12.7 प्रतिशत तक बढ़ गया है। थॉमस कुक (इंडिया) और एसओटीसी ट्रैवल द्वारा साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली है।

विमानन उद्योग के विश्लेषकों के अनुसार, विमानन ईंधन कीमतों में ताजा वृद्धि, रुपये में गिरावट, प्रमुख विमानन कंपनियों द्वारा उड़ानों की संख्या में कटौती और इंजन आपूर्ति संबं​धित समस्याओं की वजह से विमानों को परिचालन से हटाने की वजह से हवाई किराये में बढ़ोतरी को बढ़ावा मिला है।

हालांकि आंकड़ों से यह भी पता चला है कि दिल्ली-लेह और दिल्ली-कोलकाता जैसे प्रमुख मार्गों पर गर्मी के सीजन के लिए हवाई किराया नई उड़ानें शुरू होने की वजह से काफी घट गया है। कोलकाता-बागडोगरा मार्ग के लिए टिकट कीमत इस साल 1 से 10 मई के बीच की जाने वाली यात्रा के लिए बढ़कर 5,500 रुपये हो गई है, जबकि समान मार्ग पर पिछले साल की इसी अव​धि के दौरान औसत इकॉनमी क्लास का हवाई किराया 4,800 रुपये था। ये आंकड़े 30 दिन पहले खरीदे जाने वाले टिकटों से जुड़े हुए हैं।

विमानन शोधकर्ता एवं विमानन ब्लॉग ‘नेटवर्क थॉट्स’ के संस्थापक अमेय जोशी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘जहां एटीएफ जैसी लागत में इजाफा हुआ है, वहीं रुपये में गिरावट से भी लागत बढ़ी है। कुछ क्षेत्रों (रूटों) पर अच्छे सीजन की उम्मीद से किराया ज्यादा हो सकता है।’

एटीएफ यानी विमानन ईंधन की कीमत दिल्ली में एक साल पहले के मुकाबले करीब 2.5 प्रतिशत बढ़कर 100,893 रुपये प्रति किलोमीटर पर पहुंच गई। एटीएफ लागत में भारत में किसी एयरलाइन के कुल खर्च का करीब 40 प्रतिशत शामिल होता है। विस्तारा ने 7 अप्रैल को घोषणा की थी कि वह पायलट रोस्टर में ‘जरूरी’ बफर मुहैया कराने के लिए अप्रैल में अपनी 10 प्रतिशत दैनिक उड़ानें रद्द करेगी।

हालांकि जोशी ने कहा कि मई 2024 के लिए प्रस्तावित घरेलू उड़ानों की कुल संख्या मई 2023 के मुकाबले अभी भी ज्यादा बनी हुई है। मई 2023 में गो फर्स्ट एयरलाइन दिवालिया हुई थी।

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार, विमानन कंपनियों द्वारा इस साल मई में हर सप्ताह 22,228 उड़ानें संचालित किए जाने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी। थॉमस कुक (इंडिया) और एसओटीसी ट्रैवल के अध्यक्ष एवं समूह प्रमुख (ग्लोबल बिजनेस ट्रैवल) इंदिवर रस्तोगी ने कहा कि भारत के पीक समर सीजन में, परिचालन संबं​धित समस्याओं (विमानों को परिचालन से अलग रखने और उड़ानों की संख्या घटाने) की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

First Published - April 10, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट