facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Adani Stocks: अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर चढ़े, अदाणी एंटरप्राइजेज में 8.75 फीसदी की बढ़त

इससे पहले लगातार दो दिन तक अदाणी समूह की कंपनियों में गिरावट रही थी।

Last Updated- March 29, 2023 | 7:14 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सात के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे अधिक 8.75 फीसदी चढ़ गया। इससे पहले लगातार दो दिन तक अदाणी समूह की कंपनियों में गिरावट रही थी।

BSE पर अदाणी एंटरप्राइजेज के बाद अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में सर्वाधिक 7.25 फीसदी की तेजी रही। अदाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी, अदाणी पावर में 4.98 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 1.52 फीसदी और एसीसी में 0.78 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि, समूह की तीन अन्य कंपनियों के शेयर गिरावट पर बंद हुए। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 4.45 फीसदी, अदाणी टोटल गैस में 4.28 फीसदी और अदाणी ट्रांसमिशन में 1.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

BSE का मानक सूचकांक सेंसेक्स 346.37 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 57,960.09 अंक के साथ बंद हुआ। अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। सबसे अधिक नुकसान अदाणी एंटरप्राइजेज को हुआ था, जिसका शेयर सात फीसदी टूट गया था।

समूह के प्रवर्तकों की तरफ से शेयर गिरवी रखकर लिए गए 2.15 अरब डॉलर के कर्ज को न चुकाने के बारे में खबरें आने के बाद इसके शेयर गिर गए थे। हालांकि, समूह ने बयान जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उसने प्रवर्तकों के गिरवी रखे गए शेयरों को छुड़ाने के लिए बकाया कर्ज का भुगतान कर दिया है। उसने कहा कि सिर्फ परिचालन करने वाली कंपनियों की तरफ से लिए गए कर्जों को चुकाना ही बाकी है।

First Published - March 29, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट