facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

अदाणी ग्रुप को सॉवरिन वेल्थ फंड से मिला 3 अरब डॉलर का क्रेडिट: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 3:41 PM IST
Adani eyes 90 percent EBITDA from infrastructure business

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने अपने लेनदारों को बताया है कि उसे एक सॉवरिन वेल्थ फंड से तीन अरब डॉलर का क्रेडिट मिला है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बुधवार को समाप्त होने वाले तीन दिवसीय निवेशक रोड शो के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रतिभागियों को वितरित किए गए एक मेमो का हवाला देते हुए कहा कि सॉवरिन वेल्थ फंड से मिले क्रेडिट का आकार पांच अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि, इस मेमो में सॉवरिन वेल्थ फंड की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों ने पहचान बताने से इनकार कर दिया क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

वहीं, इस मामले में अदाणी ग्रुप के एक प्रवक्ता को टिप्पणी के लिए रॉयटर्स द्वारा भेजे गए सवाल का खबर बनाये जाने तक जवाब नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement