facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

धारावी परियोजना के लिए तैयारी, अदाणी ने बनायी अंतरराष्ट्रीय टीम

Advertisement

इसका पुनर्निर्माण एक बहुत बड़ा काम है। पहली बार साल 1980 में इसकी कल्पना की गई थी।

Last Updated- January 01, 2024 | 11:17 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ने मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय टीम को नियुक्त किया। परियोजना के बढ़ते विरोध के बीच एशिया की सबसे बड़ी झुग्गियों में से एक के पुनर्निर्माण में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

धारावी न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क का तीन चौथाई है और काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। देश की वित्तीय राजधानी के केंद्र में बसी इन झुग्गियों में हजारों परिवार बसर करते हैं। यहां रहने वाले कई लोगों के पास पीने का पानी और साफ शौचालय भी नहीं है।

इसका पुनर्निर्माण एक बहुत बड़ा काम है। पहली बार साल 1980 में इसकी कल्पना की गई थी।

Also read: नई सरकारी परियोजनाओं में आई रिकॉर्ड कमी, रिपोर्ट में सामने आए डेवलपमेंट के कई आंकड़े

महाराष्ट्र सरकार ने गत जुलाई में 625 एकड़ (253 हेक्टेयर) क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए अदाणी के 61.9 करोड़ डॉलर की बोली को मंजूरी दी थी। तब सरकारी अधिकारियों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी शहरी पुनर्निर्माण योजना बताया था।

संयुक्त उद्यम धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपीपीएल) ने सोमवार को बताया कि वह पुनर्विकास के लिए आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर, अमेरिकी डिजाइन कंपनी सासाकी और ब्रिटेन की कंसल्टेंसी फर्म बुरो हैपोल्ड के साथ साझेदारी कर रही है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement