facebookmetapixel
Advertisement
गांव से शहर तक खरीदारी की बहार, मई में ऑटो बिक्री 25 लाख के पारWipro Share: बायबैक की रिकॉर्ड डेट बीती, अब Wipro शेयर में क्यों बढ़ा दबाव?Pipe Sector: वॉल्यूम और मुनाफे में तेज ग्रोथ की उम्मीद, Astral समेत 3 पाइप शेयरों में 27% तक अपसाइडGold, Silver Price Today: सोना ₹1700 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹5900 की गिरावट; चेक करें आज का भावJio, Airtel, VI: रिचार्ज महंगे होने की उम्मीद, किस टेलीकॉम स्टॉक को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Iran-Israel War: मिसाइल हमले के बाद भड़का इजराइल, ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला7.7% से 6% तक आ सकती है भारत की ग्रोथ रेट! क्या मुश्किल दौर आने वाला है?Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के करीब; NRB Bearings ने लगाई 10% की छलांगजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलें

Adani Energy कर रही 1 अरब डॉलर का निवेश, कंपनी क्षमता का विस्तार करने में जुटी

Advertisement

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी.....अदानी एनर्जी के राजस्व और मुंबई की ऊर्जा मांग में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है।

Last Updated- August 28, 2023 | 12:47 PM IST
Adani Electricity: Fitch assigns 'BBB' rating to Adani Electricity Mumbai, its $2 billion note program

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सहायक कंपनी Adani Electricity मुंबई (एईएमएल) 1 अरब डॉलर से अधिक के पूंजीगत व्यय (capex) कार्यक्रम पर काम कर रही है।

कंपनी के इस योजना में मुंबई और ठाणे में 2000MW क्षमता की दो ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ना, जबकि 2025 तक नवीकरणीय ऊर्जा में अपनी हिस्सेदारी को दोगुना करके 60 प्रतिशत करना शामिल है।

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को अगले 3-4 वर्षों तक चलाया जाएगा और क्षमता वृद्धि के अलावा इसमें स्मार्ट मीटर, छत पर सौर पैनलों की स्थापना और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।

Also Read: SEBI की कार्रवाई के बाद Brightcom Group के MD और CEO ने दिया इस्तीफा, लुढ़के शेयर

Adani Electricity…..अदाणी एनर्जी के राजस्व और मुंबई की ऊर्जा मांग में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। कंपनी की योजना इसे FY2025 तक 5000 मेगावाट तक जाने की है।

खारघर-विक्रोली ट्रांसमिशन परियोजना एक 400 केवी, 2,000 मेगावाट की भूमिगत ट्रांसमिशन लाइन है जो नवी मुंबई में खारघर सबस्टेशन को मुंबई में विक्रोली सबस्टेशन से जोड़ेगी और शहर के उपनगरों को बाधित बिजली आपूर्ति प्रदान करेगी।

बता दें कि एईएमएल मुंबई में बिजली वितरित करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 2000 मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति की है। इसका वितरण नेटवर्क 400 वर्ग किमी में फैला हुआ है और यह मुंबई और ठाणे जिलों में 1.2 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है।

Also Read: Reliance AGM 2023: बैठक से पहले Reliance के शेयरों में उतार-चढ़ाव, जानें कब और कहां देखें 46वीं आम बैठक ?

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement