facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प की 104 करोड़ की उड़ान

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

ब्रिटेन के 2800 करोड़ रुपये पूंजी वाले वेक्ट्रा समूह की कंपनी ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प (जीवीएचएल) तीन नए हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है।


कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत दो बेल 412 और एक ईसी 135 हेलीकॉप्टर खरीदने जा रही है। कंपनी इन तीनों हेलीकॉप्टरों की खरीद में लगभग 104 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है।


 बेल 412 समुद्र तट के आस-पास परिचालन करेंगे, जबकि ईसी 135 समुद्र तट पर चार्टर्ड उड़ान भरेगा।


इस अधिग्रहण के बाद जीवीएचएल के पास कुल 24 हेलीकॉप्टर हो जाएंगे।


जहाजों के बेड़े में हुए इजाफे के साथ ही जीवीएचएल का समुद्र तट के आस-पास परिचालन करने वाली कपंनियों के बाजार में हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।


बेल 412 का इस्तेमाल कंपनी के वर्तमान आतटीय ग्राहकों के लिए इस्तेमाल होगा और ईसी134 का इस्तेमाल अस्पाताल उद्योग, राजनैतिक संबंधियों और कॉरपोरेट क्षेत्रों के लिए होगा।


ईसी 135 हेलीकॉप्टर की अगले महीने तक आपूर्ति हो जाएगा, जबकि बेल 412 हेलीकॉप्टर जून के बाद बेड़े में शामिल होंगे।


ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प के मुख्य कार्यकारी एलन ब्राउन का कहना है, ‘हम भारत में तेजी से विकास कर रही अर्थ व्यवस्था में तटीय हेलीकॉप्टर के बाजार में अपना विकास दर्ज करवाएंगे।


 इस समय तटीय हेलीकॉप्टर चार्टर उद्योग, समय-सारणी रहित उड़ानों के परिचालन में तेजी से विकास कर रहा है, जिसमें हमने सही समय पर प्रवेश किया है।’

Advertisement
First Published - March 11, 2008 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement