facebookmetapixel
Advertisement
भारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगीवरिष्ठ नागरिकों को बीमा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? ऐसे बचें मिस-सेलिंग सेइंश्योरेंस कंपनी पर ₹1 करोड़ का जुर्माना! 88 साल के बुजुर्ग को बेच दिया गलत बीमा, क्या है पूरा मामला?स्मॉल कैप फंड्स के लिए बढ़ी दिलचस्पी! मिला करीब 20% तक रिटर्न, बस इन बातों का रखें ध्याननए ई-कॉमर्स नियमों से बदल जाएगा ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा तरीका, लेकिन आपके लिए क्या बदलेगा?निवेश घटने के बावजूद क्यों मजबूत है हाइब्रिड फंड्स का आउटलुक? किस कैटेगरी में दिख सकती है तेजीप्रणव कंस्ट्रक्शंस IPO ने मचाया धमाल! 121 गुना सब्सक्राइब, लिस्टिंग से पहले 36% प्रीमियमNSE की लिस्टिंग से BSE को भी होगा फायदा? ब्रोकरेज का दिलचस्प हिसाबHDFC Bank को जल्द मिल सकता है नया CEO! RBI को भेजे 2 नाम, जेफरीज को शेयर में 24% तेजी की उम्मीद

सरकारी सख्ती से सस्ता होने लगा गेहूं

Advertisement

केंद्र सरकार ने सोमवार को थोक कारोबारियों के लिए 3,000 टन और खुदरा कारोबारियों के लिए 10 टन स्टॉक रखने की लिमिट तय की है।

Last Updated- June 13, 2023 | 3:15 PM IST
Wheat price

गेहूं पर सरकारी सख्ती का असर दिखने लगा है। सरकार द्वारा गेहूं की महंगाई थामने के लिए स्टॉक लिमिट लगाने के दूसरे दिन गेहूं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गेहूं के भाव और गिर सकते हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को थोक कारोबारियों के लिए 3,000 टन और खुदरा कारोबारियों के लिए 10 टन स्टॉक रखने की लिमिट तय की है। साथ ही सरकार ने खुले बाजार में बिक्री योजना ओएमएसएस के तहत 15 लाख टन गेहूं उतारने की भी घोषणा की है।

40 से 70 रुपये घटे गेहूं के दाम

उत्तर प्रदेश की हरदोई मंडी के गेहूं कारोबारी संजीव अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं पर स्टॉक लिमिट लगाने के फैसले के दूसरे दिन हरदोई मंडी में गेहूं के भाव 40 रुपये गिरकर 2,270 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। अग्रवाल ने कहा कि थोक व खुदरा कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट की सीमा पर्याप्त है। इसलिए भाव ज्यादा नहीं गिरे। कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि स्टॉक लिमिट लगने से गेहूं उत्पादक राज्यों की मंडियों में गेहूं की कीमतों में आज 40 से 60 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली की मंडियों में भाव 60 रुपये गिरकर 2,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इंदौर मंडी में भाव 70 रुपये गिरकर 2,290 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। बडे रिटेलरों को इस स्टॉक लिमिट से खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। छोटे कारोबारी जिनके पास तय स्टॉक से ज्यादा भंडारण है, उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है। अग्रवाल का कहना है कि इस बार कारोबारियों ने बहुत ज्यादा स्टॉक नहीं किया है। इसलिए स्टॉक लिमिट से खास समस्या नहीं होने वाली है।

आगे और सस्ता हो सकता है गेहूं

अग्रवाल ने कहा कि खुला बाजार बिक्री योजना के तहत पहले चरण में केंद्रीय पूल से थोक उपभोक्ताओं और व्यापारियों को 15 लाख टन गेहूं बेचने का भी निर्णय लिया है। गेहूं की यह बिक्री 2,125 और 2,150 रुपये प्रति क्विंटल के भाव होगी। इससे गेहूं की कीमतों में और नरमी आ सकती है। आने वाले दिनों में हरदोई मंडी में गेहूं के भाव गिरकर 2,200 रुपये प्रति क्विंटल आ सकते हैं। गेहूं की कीमतों पर स्टॉक लिमिट से ज्यादा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री का असर होगा। पॉल कहते हैं कि खुले बाजार में गेहूं की बिक्री होने से गेहूं के दाम 50 से 60 रुपये और गिर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement