facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

सोयाबीन व धान का रकबा बढ़ा, अरहर, मूंगफली और कपास का घटा

Advertisement

खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान के रकबा में बढोतरी दर्ज की गई । मोटे अनाज, तिलहन और गन्ने का रकबा भी बढ़ा है।

Last Updated- July 28, 2023 | 6:53 PM IST
Govt prohibits export of non-basmati white rice, says DGFT notification

इस सप्ताह खरीफ फसलों की बोआई पिछड़ गई। खरीफ फसलों की बोआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पिछले सप्ताह तक इन फसलों का रकबा बढ़ा था। दलहन फसलों की बोआई कम होने के कारण बोआई पिछड़ रही है।

इस सप्ताह तक दलहन फसलों का रकबा करीब 11 फीसदी घटा है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान के रकबा में बढोतरी दर्ज की गई । मोटे अनाज, तिलहन और गन्ने का रकबा भी बढ़ा है।

खरीफ फसलों का रकबा घटकर 830.31 लाख हेक्टेयर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह तक 830.31 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि के 832.82 लाख हेक्टेयर से 0.30 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की सबसे बड़ी फसल धान 237.58 लाख हेक्टेयर में बोई जा चुकी है, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 233.25 लाख हेक्टेयर था। इस तरह धान की बोआई में करीब 2 फीसदी इजाफा हुआ है। गन्ने का रकबा 2.7 फीसदी बढ़कर 56 लाख हेक्टेयर,जबकि कपास का रकबा एक फीसदी गिरकर 116.75 लाख हेक्टेयर रहा।

दलहन फसलों की बोआई सुस्त

इस सप्ताह तक 96.84 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की बोआई 109.15 लाख हेक्टेयर से 11.3 फीसदी कम है। अरहर का रकबा 16 फीसदी घटकर 31.51 लाख हेक्टेयर, मूंग का रकबा 7.2 फीसदी घटकर 27.64 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा 14.1 फीसदी घटकर 25.83 लाख हेक्टेयर रहा।

तिलहन फसलों की बोआई में इजाफा

इस सप्ताह तिलहन फसलों की बोआई ज्यादा हुई। 28 जुलाई तक 171.02 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 167.61 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 2 फीसदी अधिक है। खरीफ सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन का रकबा 3.7 फीसदी बढ़कर 119.91 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। तिल की बोआई भी मामूली बढ़कर 10.7 लाख हेक्टेयर रही। हालांकि खरीफ सीजन की दूसरी प्रमुख तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 2.6 फीसदी घटकर 37.58 लाख हेक्टेयर रह गया।

मोटे अनाजों का रकबा 1.6 फीसदी बढ़ा

चालू खरीफ सीजन में अब तक 145.76 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 143.48 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 1.6 फीसदी अधिक है। बाजरा का रकबा 4.3 फीसदी बढ़कर 60.60 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

मक्का की बोआई 0.6 फीसदी बढ़कर 69.36 लाख हेक्टेयर और ज्वार की बोआई भी मामूली बढ़कर 10.58 लाख हेक्टयर रही। रागी का रकबा 19.5 फीसदी घटकर 2.48 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement