facebookmetapixel
Advertisement
रिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐप

रुपये में आई मजबूती, डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 86.71 पर पहुंचा

Advertisement

Dollar Vs Rupees: फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू करेंसी की तेज बढ़त सीमित रही क्योंकि निवेशक बढ़ती वैश्विक व्यापार चिंताओं के संभावित आर्थिक प्रभाव से जूझ रहे हैं।

Last Updated- March 18, 2025 | 11:03 AM IST
rupees dollar
Representational Image

Dollar Vs Rupees: घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के दम पर मंगलवार को भारतीय रुपये में मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 86.71 पर पहुंच गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि घरेलू करेंसी की तेज बढ़त सीमित रही क्योंकि निवेशक बढ़ती वैश्विक व्यापार चिंताओं के संभावित आर्थिक प्रभाव से जूझ रहे हैं। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 86.81 पर बंद हुआ था।

इंटरबैंकिंग फॉरेन एक्सचेंज में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.71 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे मजबूत है। एशियाई करेंसीज में मामूली बढ़त हुई। CNH 7.2338, IDR 16395 और KRW 1445 पर पहुंच गया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.56 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 71.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, जो छह करेंसी की बॉस्केट मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, 0.19 फीसदी बढ़कर 103.56 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 फीसदी चढ़कर 71.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने नेट 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Finrex Treasury Advisors LLP के हेड ऑफ ट्रेजरी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीतियों से व्यापक इकॉनोमिक मंदी शुरू होने की आशंकाओं ने डॉलर को कमजोर कर दिया है।

घरेलू मैक्रोइकॉनोमिक मोर्चे पर भारत का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर आ गया, लेकिन चिंता की बात यह थी कि निर्यात में तेजी से गिरावट आई। भंसाली ने कहा कि आयात में भी 20 महीनों में सबसे अहम गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण तेल आयात और सोने के आयात में गिरावट थी।

भंसाली ने कहा, “ट्रंप के पारस्परिक व्यापार टैरिफ के खतरे के कारण निर्यात अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट और बढ़ती इकॉनोमिक अनिश्चितता उन्हें नकारात्मक बनाए रखती है।” इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 2 अप्रैल को व्यापक पारस्परिक टैरिफ और क्षेत्र-विशिष्ट व्यापार प्रतिबंध लगाने की योजना से रुपये पर और दबाव पड़ सकता है।

इनपुट: एजेंसियां 

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement