facebookmetapixel
Advertisement
Cryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिस

सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव: चांदी 4 दिन में ऑल-टाइम हाई से 41% फिसली, सोना भी दबाव में

Advertisement

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि फिलहाल भले चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही हो लेकिन दीर्घकालिक दृष्टिकोण अब भी मजबूत है

Last Updated- February 02, 2026 | 9:58 PM IST
Gold and Silver Price today

सोने-चांदी के भाव की शुरुआत आज तेज गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में कारोबार के दौरान दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार देखने को मिला। चांदी का वायदा भाव महज 4 दिन में अपने सर्वोच्च स्तर से एक बार 1.94 लाख रुपये लुढ़ककर 2.25 लाख रुपये तक गिर गसर। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह धातु 16,087 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,565 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रही थी।

इसी तरह सोने के वायदा भाव दिन के निचले स्तर 1,37,065 रुपये तक चले गए हालांकि बाद में भाव सुधरकर 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। सोने के भाव अपने सर्वोच्च स्तर 1,80,779 रुपये से अभी करीब 33 हजार रुपये नीचे कारोबार कर रहे हैं। हाजिर बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक बिना जीएसटी आज चांदी के हाजिर भाव 2,59,500 रुपये किलो और सोने के 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले कारोबारी दिन ये भाव क्रमश: 2,65,751 और 1,48,697 रुपये पर बंद हुए थे। लेकिन आज इनकी शुरुआत क्रमश: 2,36,496 और 1,42,270 रुपये पर हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 29 जनवरी को कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव ने 121.79 डॉलर का ऑल टाइम हाई बनाया था। आज इसके भाव 71.20 डॉलर प्रति औंस के दिन के निचले स्तर तक चले गए। हालांकि बाद में ये सुधरकर 80 डॉलर के करीब पहुंच गई। महज 4 दिन में चांदी के भाव ऑल टाइम हाई से 50.59 डॉलर यानी 41.53 फीसदी तक गिर चुके हैं। कॉमेक्स पर सोना 4,400 डॉलर तक जाने के बाद खबर लिखे जाने के समय यह सुधरकर 4,755 डॉलर तक पहुंच गया।

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि फिलहाल भले चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही हो लेकिन दीर्घकालिक दृष्टिकोण अब भी मजबूत है।

Advertisement
First Published - February 2, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement