facebookmetapixel
41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेश

Rabi Season 2022-23 : सरसों का रकबा 7.41 फीसदी बढ़ा, चने का घटा; गेहूं का कमोबेश स्थिर

Last Updated- February 03, 2023 | 7:00 PM IST
Mustard seeds

चालू रबी सीजन में रबी फसलों की बोआई खत्म होने के कगार पर है। अब इन फसलों के रकबे में अब बड़े फेरबदल की संभावना नहीं है। गेहूं, चना और सरसों रबी सीजन की तीन प्रमुख फसलें हैं। इनमें सबसे बड़ी फसल गेहूं का रकबा अब तक इस साल महज 0.40 फीसदी बढा है, जबकि दूसरी प्रमुख फसल चने के रकबे में 1.89 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि तीसरी प्रमुख फसल सरसों की बोआई में 7.28 फीसदी इजाफा हुआ है। 3 फरवरी तक रबी फसलों के कुल रकबे में 3.25 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है।।

रबी फसलों का कुल रकबा 3.25 फीसदी बढ़ा

चालू रबी सीजन में 3 फरवरी तक 720.68 लाख हेक्टेयर में रबी की फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछले साल की समान अवधि में 697.98 लाख हेक्टेयर में बोई गई रबी की फसलों से 3.25 फीसदी अधिक है। अब तक दलहन फसलों की 167.86 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 167.31 लाख हेक्टेयर में बोई गई दलहन फसलों के लगभग बराबर ही है।

इस साल तिलहन फसलों की बोआई खूब हो रही है। इस सप्ताह तक तिलहन फसलों का रकबा 109.84 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, जो पिछले साल 102.36 लाख हेक्टेयर में बोई गई तिलहन फसलों से 7.28 फीसदी ज्यादा है।

सरसों की बोआई 7.41 फीसदी और गेहूं की 0.40 फीसदी बढ़ी

रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं 3 फरवरी तक 343.23 लाख हेक्टेयर में बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि में 341.84 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से महज 0.40 ही फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन की तीसरी प्रमुख फसल सरसों इस साल खूब बोई जा रही है।

इस सप्ताह तक 98.02 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में सरसों का रकबा 91.25 लाख हेक्टेयर था। पिछले साल से इस साल सरसों की बोआई में 7.41 फीसदी इजाफा हुआ है।

चने का रकबा 1.89 फीसदी घटा

चालू रबी सीजन में चने की बोआई की शुरुआत कमजोर हुई थी। हालांकि बीच में आकर चने की बोआई भी जोर पकड़ने लगी और कुछ सप्ताह तक पिछले साल की तुलना में चने का रकबा बढ़ने लगा। लेकिन पिछले 4 सप्ताह से इसका रकबा घट रहा है।

चालू रबी सीजन में 3 फरवरी तक 112.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में चने की बोआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 114.18 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया था। इस साल चने की बोआई में अब तक 1.89 फीसदी की कमी आई है।

First Published - February 3, 2023 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट