facebookmetapixel
2026 में हिल सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था, एक झटका बदल देगा सब कुछ…रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर चेतायाKotak Mahindra Bank का निवेशकों को जबरदस्त तोहफा: 1:5 में होगा स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सकनाडा ने एयर इंडिया को दी कड़ी चेतावनी, नियम तोड़ने पर उड़ान दस्तावेज रद्द हो सकते हैंट्रंप का दावा: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी गिरफ्त में; हवाई हमलों की भी पुष्टि कीHome Loan: होम लोन लेने से पहले ये गलतियां न करें, वरना एप्लीकेशन हो सकती है रिजेक्टअमेरिका का वेनेजुएला पर बड़ा हमला: राजधानी काराकास हुए कई जोरदार धमाके, देश में इमरजेंसी लागूStock Split: एक शेयर टूटेगा 10 भाग में! A-1 Ltd का छोटे निवेशकों को तोहफा, निवेश करना होगा आसानBonus Stocks: अगले हफ्ते दो कंपनियां देंगी बोनस, निवेशकों को बिना लागत मिलेंगे एक्स्ट्रा शेयरअंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए राहत, रेड चैनल पर कस्टम्स अधिकारी अब हर कदम करेंगे रिकॉर्ड!Zomato CEO ने गिग वर्क मॉडल का बचाव किया, कहा 10.9% बढ़ी कमाई

Pulses import: बढ़ रहा है दालों का आयात, अरहर के आयात में दोगुना से भी ज्यादा इजाफा

देश में प्रमुख खपत वाली अरहर, मसूर व उड़द दाल का आयात तेजी से बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में दालों की आपूर्ति सुधरने की संभावना है। जिससे दालों के दाम काबू में रह सकते हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 5:09 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

Pulses import: देश में बढ़ती दालों की कीमतों के बीच यह राहत भरी खबर हो सकती है कि इनके आयात में इजाफा हो रहा है। आयात बढ़ने से देश में दालों की आपूर्ति सुधर सकती है, जो दलहन की कम बोआई से प्रभावित होने की आशंका है। दाल आयात बढ़ने से उपभोक्ताओं को दालों की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख दालों का आयात ढाई गुना से भी ज्यादा बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीने के दौरान दालों के आयात में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जुलाई अवधि में सबसे ज्यादा मसूर का आयात हुआ है। इस दौरान देश में 4.66 लाख टन मसूर आयात हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुई 1.06 लाख टन से 4 गुना से भी ज्यादा है। 

उपभोक्ता सबसे ज्यादा अरहर दाल की महंगाई से परेशान हैं। इस अवधि में अरहर दाल के आयात में भी भारी इजाफा हुआ है। अप्रैल-जुलाई अवधि में 1.72 लाख टन अरहर का आयात हो चुका है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 83,742 टन अरहर आयात हुई थी। इस तरह अरहर का आयात भी दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। 

Also read: टमाटर की कीमतों में गिरावट से सितंबर में 17% सस्ती हुई वेज थाली, नॉन वेज थाली के भी दाम घटे

इस साल उड़द का आयात भी खूब हो रहा है। चालू वित्त वर्ष में जुलाई तक 1.31 लाख टन उड़द आयात हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में आयात हुई 99,603 टन से 32 फीसदी अधिक है। देश में दालों में अरहर, मसूर और उड़द का प्रमुख रूप से आयात होता है। 

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में इन तीनों दालों का कुल आयात 7.70 लाख टन रहा, जो पिछली समान के 2.89 लाख टन की तुलना में ढाई गुना से भी ज्यादा है। देश में राजमा का भी काफी आयात किया जाता है। अप्रैल-जुलाई अवधि में 34,723 टन राजमा का आयात हुआ है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 18,554 टन राजमा से करीब 87 फीसदी अधिक है। अभी सरकारी आंकड़े जुलाई तक के आए हैं। लेकिन बाजार जानकारों के मुताबिक अगस्त-सितंबर महीने भी आयात बढ़ने की संभावना है और यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है।

दालों का आयात अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान  

दाल        2022-23          2023-24        बदलाव

अरहर      83,742            1,72,448      105.93

मसूर       1,06,208           4,66,425     339.16

उड़द       99,603             1,31,951      32.48

राजमा     18,554              34,723         87.14

स्रोत केंद्रीय वाणिज्य विभाग है। आयात के आंकड़े टन में और बदलाव फीसदी में है।

First Published - October 5, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट