facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

पाम ऑयल में तेजी बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:25 PM IST

यूरो के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने और कच्चे तेल की मांग बढ़ने और सोयाबीन तेल के दामों में उछाल का असर मलयेशिया में पाम ऑयल की कीमतों पर भी पड़ा है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोयाबीन तेल की कीमत में 2.6 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। मई के लिए आपूर्ति की जाने वाली सोयाबीन की कीमत में 70.55 सेंट का उछाल देखा गया।
एचएलजी फ्यूचर सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी केन हीन सिंग ने क्वालालंपुर में बताया कि हालांकि पाम ऑयल अभी भी सोयाबीन की तुलना में सस्ता है, लेकिन इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए पाम ऑयल की कीमतों में और उछाल दर्ज की जा सकती है। मलयेशिया डेरिवेटिव्स एक्क्सचेंज में मई के लिए आपूर्ति की जाने वाली पाम ऑयल की कीमत 168 रिंगिट की तेजी के साथ 4,173 रिंगिट प्रति टन तक पहुंच गई। हालांकि सुबह के सत्र में कारोबार बंद होने तक पाम ऑयल की कीमत 4,146 रिंगिट प्रति टन थी। दोपहर के कारोबार के दौरान सोयाबीन तेल की तुलना में पाम ऑयल की कीमतों में 16 फीसदी का अंतर देखा गया, जो शाम में कारोबार खत्म होने तक 17.2 फीसदी तक पहुंच गया।
चीन के दालियान कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें, तो वहां सोयाबीन तेल की कीमत 14,154 येन प्रति टन रहा। उधर, पाम ऑयल की कीमत में दूसरे दिन भी उछाल देखा गया और इसमें 4 फीसदी की बढ़त के साथ 12,512 येन तक पहुंच गया।
 अमेरिकी विश्लेषक डेन केकंडर के मुताबिक, सोयाबीन तेल और उससे संबंधित अन्य उत्पादों की मांग लगातार बनी हुई है। इससे कीमत में भी तेजी बनी हुई है। यही वजह है कि आने वाले सप्ताह में खाद्यान्न बाजारों में धन का प्रवाह बना रहेगा। हेज फंड मैनेजर और अन्य विश्लेषकों का भी मानना है कि शिकागो में सोयाबीन तेल के वायदा कारोबार में तेजी बनी रही। एचएलजी फ्यूचर के केन का कहना है कि छोटे निवेशकों के बाजार में आने से पाम ऑयल की खरीदारी में थोड़ी तेजी देखी गई। हालांकि बाद में इसमें सुधार हुआ और कीमत में बहुत ज्यादा तेजी नहीं देखी गई। वैसे बहुत से बाजार में गिरावट आने के बाद खरीदारी को इच्छुक हैं। पाम ऑयल की कीमत की बात करें, तो इस साल इसकी कीमत में 36 फीसदी का उछाल आया, वहीं सोयाबीन कीमत में 42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 7:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement