facebookmetapixel
Budget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खासBudget 2026: कैंसर की दवा सस्ती, नया ‘बायोफार्मा शक्ति’ मिशन!, हेल्थ केयर को लेकर बजट में और क्या-क्या?Defence Budget 2026: डिफेंस बजट बढ़कर ₹7.84 लाख करोड़, एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ी राहत

मई की शुरुआत में राहत की खबर! LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, ATF में ₹4000 तक की गिरावट; दिल्ली से चेन्नई तक जानें नए रेट

अप्रैल 2025 में भी कंपनियों ने ₹5,870.54 प्रति किलोलीटर की बड़ी कटौती की थी।

Last Updated- May 01, 2025 | 10:16 AM IST
ATF and LPG
Representative Image

LPG-ATF Price on May 1: देश की तेल विपणन कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹14.50 की कटौती की है। इसके साथ ही, एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी कटौती की है। इससे एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है और आने वाले दिनों में हवाई सफर सस्ता हो सकता है। अप्रैल 2025 में भी कंपनियों ने ₹5,870.54 प्रति किलोलीटर की बड़ी कटौती की थी।

देखें कि अप्रैल और मई के बीच ATF की कीमतों में कितना अंतर आया:

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में मई 2025 में अप्रैल के मुकाबले अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में अप्रैल में ATF का रेट ₹89,441.18 प्रति किलोलीटर था, जो मई में घटकर ₹85,486.80 हो गया है। यानी कुल ₹3,954.38 की कमी आई है। कोलकाता में यह दर अप्रैल में ₹91,921.00 थी, जो मई में ₹88,237.05 हो गई—यहां ₹3,683.95 की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई में भी अप्रैल के ₹83,575.42 के मुकाबले मई में दर ₹79,855.59 हो गई है, यानी ₹3,719.83 की राहत मिली है। चेन्नई में अप्रैल में ATF का दाम ₹92,503.80 था, जो मई में घटकर ₹88,494.52 हो गया—यहां सबसे ज्यादा ₹4,009.28 की कटौती की गई है।

अगर बात घरेलू एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगने वाले ATF रेट की करें, तो ये कीमतें डॉलर में तय होती हैं। इसमें भी चेन्नई सबसे महंगा रहा, जहां कीमत $763.34 प्रति किलोलीटर रही। कोलकाता में यह दर $806.46 रही, जो चारों महानगरों में सबसे अधिक है। दिल्ली और मुंबई में ATF की दरें क्रमशः $768.09 और $768.23 प्रति किलोलीटर दर्ज की गईं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹14.50 की कटौती की है, जो आज से प्रभावी हो गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की खुदरा कीमत ₹1,747.50 हो गई है, जो पहले ₹1,762.00 थी।​

अन्य महानगरों में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी दर्ज की गई है:​

कोलकाता: ₹1,868.50 से घटकर ₹1,851.50

मुंबई: ₹1,713.50 से घटकर ₹1,699.00

चेन्नई: ₹1,921.50 से घटकर ₹1,906.00

यह कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते की गई है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले, 1 अप्रैल 2025 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹41 की कटौती की गई थी।​

घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹853.00, कोलकाता में ₹879.00, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 बनी हुई है।​

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह कमी होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर है, जो बड़े पैमाने पर एलपीजी का उपयोग करते हैं।

First Published - May 1, 2025 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट