facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

Sugar: उत्पादन में मामूली गिरावट के कारण संभवत: अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति नहीं देगी सरकार

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 7:40 PM IST
Sugar Production: Sugar production in Maharashtra decreased by 20%, sugarcane crushing stopped in 92 sugar mills महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 20% घटा, 92 चीनी मिलों में बंद हुई गन्ना पेराई

भारत सरकार द्वारा इस साल अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति दिए जाने की संभावना कम है क्योंकि बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र में उत्पादन को प्रभावित किया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

खाद्य मंत्रालय ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। व्यापार रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से अबतक करीब 40 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है। चोपड़ा ने यहां संवाददाता सम्मेलन के मौके पर अलग से कहा, ‘हमारे पास 3.86 करोड़ टन (एथनॉल के लिए रखी जाने वाली चीनी सहित) का चीनी उत्पादन लक्ष्य है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन में 2-3 लाख टन की कमी आ सकती है।’

चीनी उत्पादन में संभावित गिरावट को देखते हुए सचिव ने कहा, ‘अतिरिक्त चीनी निर्यात कोटा की अनुमति दिए जाने की संभावना नहीं है।’ उद्योग निकाय इस्मा के अनुसार, ब्राजील के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश भारत में चीनी उत्पादन, विपणन वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों में तीन फीसदी घटकर दो करोड़ 99.6 लाख टन रह गया।

यह भी पढ़ें : खराब मौसम से फसल को नुकसान के बावजूद सरकार को गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार की उम्मीद

पिछले दो सप्ताह से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हुई है। पिछले विपणन वर्ष में भारत ने रिकॉर्ड 1.1 करोड़ टन चीनी का निर्यात किया था।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement