facebookmetapixel
FPI की निकासी जारी, दिसंबर के 12 दिनों में ही ₹18 हजार करोड़ उड़ गएसस्ता टिकट या बड़ा धोखा? हर्ष गोयनका की कहानी ने खोल दी एयरलाइंस की पोलMCap: टॉप 8 कंपनियों का मार्केट वैल्यू ₹79,129 करोड़ घटा; Bajaj Finance और ICICI Bank सबसे बड़े नुकसान मेंRobert Kiyosaki ने खोले 6 निवेश के राज, जिन्हें अपनाकर आप बन सकते हैं अमीर!IRCTC टिकट बुकिंग में नया सिस्टम, फर्जी अकाउंट्स अब नहीं बचेंगेDelhi Weather Today: दिल्ली पर घना कोहरा, AQI 500 के करीब; GRAP स्टेज-4 की कड़ी पाबंदियां लागूElon Musk का अगला बड़ा दांव! SpaceX की IPO प्लानिंग, शेयर बिक्री से ₹800 अरब डॉलर वैल्यूएशन का संकेतUP: सांसद से प्रदेश अध्यक्ष तक, पंकज चौधरी को भाजपा की नई जिम्मेदारीइनकम टैक्स डिपार्टमेंट का अलर्ट: फर्जी डोनेशन क्लेम पर टैक्सपेयर्स को मिलेगा SMS और ईमेलदिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 450 के करीब पहुंचते ही GRAP स्टेज-4 के सभी नियम पूरे NCR में लागू

आलू बुखारे की आवक में कमी

Last Updated- December 07, 2022 | 3:02 PM IST

कम मांग और आपूर्ति के चलते एनसीआर की मंडियों में आलू बुखारा इस साल की अपनी आखिरी आवक में आ गया है।


आलूबुखारे के थोक विक्रेताओं का कहना है कि पैदावार कम होने से इस वर्ष आलूबुखारे की आवक में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25 फीसदी की कमी रही है।

आजादपुर मंडी में आलूबुखारे के थोक विक्रेता अरविंद का कहना है कि एक महीने पहले ही आलूबुखारे की 7 किलोग्राम वाली 1200 से 1300 पेटियां लेकर रोजाना 25 से 30 गाड़ियां कश्मीर,हिमाचल प्रदेश के सोलन और उत्तराखंड से आ रही थी। लेकिन इस समय आवक समाप्त सी हो गई है और रोजाना 2 से 3 गड़ियां ही कश्मीर से आ रही है।

एक दूसरे थोक विक्रेता अशोक का कहना है कि  इस वर्ष आलूबुखारे का मूल्य 50 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रति पेटी रहा। एपीएमसी के आक ड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस समय दिल्ली में रोजाना लगभग 5 टन आलूबुखारा आ रहा है। मंडी में आलूबुखारे का न्यूनतम मूल्य 625 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि अधिकतम मूल्य 1750 रुपये है।

यही नहीं दिल्ली की मंडियों में आलू-बुखारे की मांग कम होने से कीमते पिछले महीनें की तुलना में 25 फीसदी कम हो गई है। अगर अन्य राज्यों में आलूबुखारे की कीमतों का जायजा लिया जाए तो पता चलता है कि हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में भी इसकी कीमतें पिछले महीने की तुलना में लगभग 20 से 25 फीसदी गिर गई है। आलूबुखारे की मांग में कमी आने का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर की मंडियों में हुआ है। इसकी वजह से कीमतों में 50 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन उत्तराखंड में अच्छी पैदावार होने के कारण आलूबुखारे की कीमत सबसे कम है।

विभिन्न राज्यों में कीमतें

राज्य                          जुलाई 2008           जून 2008
हिमाचल प्रदेश              1153                      1161
हरियाणा                        2266                      1837
एनसीआर                      1623                      2046
जम्मू-कश्मीर                1734                      3232
पंजाब                            1380                      1405
राजस्थान                      2013                      2526
उत्तराखंड                         430                         460
स्रोत : एपीएमसी       (कीमतें रुपये प्रति क्विंटल में)

First Published - August 4, 2008 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट