facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

देश का वनस्पति तेल आयात 2022-23 तेल वर्ष में 16% बढ़कर 167.1 लाख टन पर

पिछले वर्ष की तुलना में 24.4 लाख टन की यह वृद्धि कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मौजूदा 5.5 प्रतिशत का निचला शुल्क है।

Last Updated- November 13, 2023 | 3:38 PM IST
Edible oil
Representative Image

भारत का वनस्पति तेल आयात अक्टूबर, 2023 में समाप्त तेल वर्ष में 16 प्रतिशत बढ़कर 167.1 लाख टन हो गया। उद्योग निकाय एसईए ने सोमवार को बताया कि कुछ खाद्य तेलों पर कम शुल्क की वजह से आयात बढ़ा है।

देश ने तेल वर्ष 2021-22 (नवंबर-अक्टूबर) में 144.1 लाख टन खाद्य तेल का आयात किया था। तेल वर्ष 2022-23 के दौरान कुल वनस्पति तेल आयात में से 164.7 लाख टन खाद्य तेल था, जबकि गैर-खाद्य तेल का हिस्सा केवल 2.4 लाख टन था। भारत दुनिया में वनस्पति तेल का अग्रणी खरीदार है।

मुंबई स्थित सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, ‘‘तेल वर्ष 2022-23 के दौरान खाद्य तेलों का आयात बढ़कर 164.7 लाख टन हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 24.4 लाख टन की यह वृद्धि कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मौजूदा 5.5 प्रतिशत का निचला शुल्क है।’’

एक बयान में कहा गया, आयात के इस प्रवाह ने भारत को अतिरिक्त तेल आपूर्ति के लिए एक प्रमुख गंतव्य में बदल दिया है। इसमें कहा गया कि विशेष रूप से आरबीडी पामोलिन आयात कुल पाम तेल आयात का 25 प्रतिशत से अधिक है, जो घरेलू रिफाइनिंग उद्योग को काफी प्रभावित कर रहा है। ये उद्योग अपनी स्थापित क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।

एसईए ने कहा कि मूल्य के संदर्भ में देश का खाद्य तेल आयात 2022-23 में 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2021-22 में 1.57 लाख करोड़ रुपये और 2020-21 में 1.17 लाख टन था।

First Published - November 13, 2023 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट