facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

Commodity Export: विदेशों में भारतीय कमोडिटी की खूब मांग, बासमती चावल निर्यात 56 फीसदी बढ़ा

Advertisement

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में भारत से फल-सब्जी से लेकर अनाजों का खूब निर्यात हुआ।

Last Updated- June 29, 2023 | 4:43 PM IST
Export

चालू वित्त वर्ष में विदेशी बाजारों में भारतीय कमोडिटी मांग खूब निकल रही है। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में भारत से फल-सब्जी से लेकर अनाजों का खूब निर्यात हुआ। हालांकि कुल निर्यात पिछली समान अवधि से थोडा कम है क्योंकि इस अप्रैल निर्यात पर पाबंदी के कारण इसका निर्यात ना के बराबर हुआ है, जबकि पिछले साल अप्रैल में बडी मात्रा में गेहूं का निर्यात हुआ था।

अप्रैल में कुल निर्यात महज 3 फीसदी घटा

वर्ष 2023-24 में अप्रैल में 18,410 करोड़ रुपये मूल्य की कमोडिटी निर्यात हुई, जो पिछले अप्रैल के कमोडिटी निर्यात 18,718 करोड़ रुपये से महज 3 फीसदी कम है। कुल निर्यात में कमी की वजह इस अप्रैल महज 4 करोड़ रुपये मूल्य का 1,631 टन ही गेहूं निर्यात होना है, जबकि पिछले साल अप्रैल में 3,602 करोड़ रुपये मूल्य का 14.72 लाख टन गेहूं निर्यात हुआ था। इस कुल निर्यात में दोनों वर्षों के अप्रैल महीने के गेहूं निर्यात के आंकड़े निकाल दे तो इस साल अप्रैल में कुल कमोडिटी के निर्यात में 3 फीसदी गिरावट की बजाय 20 फीसदी से अधिक इजाफा हुआ है।

चावल निर्यात बढ़ा

अप्रैल महीने में 3,855 करोड रुपये मूल्य का 4,24,650 टन बासमती चावल का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के अप्रैल महीने में 2,469 करोड़ रुपये मूल्य के 3,19,864 टन बासमती चावल निर्यात से 56 फीसदी अधिक है। इस अप्रैल गैर बासमती चावल के निर्यात में 18 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। अप्रैल में 4,349 करोड़ रुपये मूल्य का 13,52,865 टन गैर बासमती चावल निर्यात हुआ।

ताजे व प्रोसेस्ड फल सब्जी निर्यात में भी इजाफा

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में 1,660 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा फल सब्जी का निर्यात हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष के 1,411 करोड़ रुपये के निर्यात से 17.64 फीसदी ज्यादा है। प्रोसेस्ड फल व सब्जी का निर्यात अप्रैल महीने में 49.39 फीसदी बढ़कर 1,639 करोड़ रुपये हो गया। अन्य प्रोसेस्ड फूड का निर्यात 18.32 फीसदी बढ़कर 3,264 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement