facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

किसानों को बड़ी राहत! केंद्र सरकार ने पीली मटर पर लगाया 30% आयात शुल्क

Advertisement

एक नवंबर से पीली मटर पर यह आयात शुल्क लागू होगा। इसमें 10 फीसदी बेसिक आयात शुल्क और 20 फीसदी AIDC शामिल है। 

Last Updated- October 30, 2025 | 1:10 PM IST
yellow peas
Representational Image

पीली मटर के सस्ते आयात से परेशान भारतीय किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने पीली मटर के आयात पर शुल्क लगा दिया है। बीते दो साल से देश में पीली मटर का शुल्क मुक्त आयात हो रहा था, जिससे भारतीय दलहन किसानों को नुकसान हो रहा था, क्योंकि पीली मटर के सस्ते आयात से पीली मटर समेत अन्य दलहन फसलों की कीमतों पर दबाव पड़ रहा था।

कब से लागू होगा पीली मटर पर आयात शुल्क?

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को पीली मटर पर आयात शुल्क लगाने की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के मुताबिक पीली मटर पर 30 फीसदी आयात शुल्क लगाया गया है। इस शुल्क में 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 20 फीसदी कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) शामिल है।

अधिसूचना के मुताबिक पीली मटर पर कुल 30 फीसदी आयात शुल्क एक नवंबर 2025 से लागू होगा। इससे पहले सरकार ने दिसंबर 2023 में पीली मटर को आयात शुल्क मुक्त किया था।

पीली मटर के आयात पर क्यों लगा आयात शुल्क?

केंद्र सरकार ने पीली मटर पर आयात शुल्क किसानों को राहत देने के लिए लगाया है। किसान और घरेलू दाल उद्योग लंबे समय से पीली मटर पर आयात शुल्क लगाने की मांग कर रहे थे क्योंकि बड़ी मात्रा में देश में सस्ती दर पर पीली मटर का आयात हो चुका है, जिससे किसानों को पीली मटर और अन्य दालों की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है।

शुल्क मुक्त आयात के बाद से देश में करीब 35 लाख टन पीली मटर का आयात हो चुका है। इतनी बड़ी मात्रा में पीली मटर के आयात की वजह केंद्र सरकार द्वारा दो साल पहले दिसंबर 2023 में दालों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पीली मटर को आयात शुल्क मुक्त करना था। इस साल के बाद लगातार शुल्क मुक्त पीली मटर के आयात की अवधि बढ़ाई गई थी।

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement