facebookmetapixel
Advertisement
Fractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Today: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एशिया में तेजी; जानें भारतीय बाजार पर क्या होगा असरStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’

अमेरिका को झींगा निर्यात पर पड़ेगी चोट!

Advertisement

वित्त वर्ष 24 में भारत से होने वाले झींगा निर्यात में करीब 41 फीसदी अमेरिका को भेजा गया था।

Last Updated- April 03, 2025 | 11:03 PM IST
India- US Trade

अमेरिका के जवाबी शुल्क लगाने से कुछ कृषि उत्पादों जैसे श्रिम्प (एक प्रकार का समुद्री झींगा) के निर्यात पर आने वाले महीनों में खासा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों के अनुसार ट्रंप प्रशासन का भारत पर जवाबी शुल्क प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कुछ उत्पादों पर कम है। लिहाजा अभी भी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है और उम्मीदें कायम रह सकती हैं।

भारत से वित्त वर्ष 24 में अमेरिका को समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात करीब 1.9 अरब डॉलर का था। अमेरिका को होने वाले समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात का बड़ा हिस्सा ‘वन्नामेई श्रिम्प’ का हुआ था। वित्त वर्ष 24 में भारत से होने वाले झींगा निर्यात में करीब 41 फीसदी अमेरिका को भेजा गया था। लिहाजा अमेरिका झींगा निर्यात के लिए भारत के सबसे बड़े गंतव्य में से है।

27 प्रतिशत जवाबी शुल्क के साथ अन्य शुल्क जोड़े जाने के बाद शुल्क बढ़कर करीब 45 फीसदी होने का अनुमान है। अभी तक सीवीडी आदि जोड़ने के बाद भारत से अमेरिका को होने वाले झींगा पर अधिकतम शुल्क करीब आठ फीसदी ही था।

भारत से बासमती चावल और भैंस के मांस के बाद सर्वाधिक कृषि निर्यात किए जाने वाला कृषि उत्पाद समुद्री खाद्य ही है। अन्य प्रभावित होने वाला प्रमुख कृषि उत्पाद बासमती चावल है। भारत से अमेरिका हर साल 3,00,000 से 3,50,000 टन बासमती चावल खरीदता है। इस क्रम में अन्य वस्तुएं जैसे तिलहन, अरंडी का तेल और प्रसंस्कृत फल, मसाले और काजू का निर्यात भी प्रभावित हो सकता है। ब्राजील पर अपेक्षाकृत कम शुल्क लगाए जाने से इन उत्पादों का निर्यात इस देश को स्थानांतरित हो सकता है। बहरहाल, विशेषज्ञ इस जवाबी शुल्क से दीर्घावधि में समुद्री खाद्य और बासमती चावल के निर्यात पर असर नहीं पड़ने की उम्मीद जता रहे हैं।

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मैं शुल्क बदलने के कारण नकारात्मक प्रभाव की जगह भारतीय समुद्री खाद्य और बासमती के निर्यात पर सकारात्मक प्रभाव देखता हूं।’ ऐसा ही कुछ प्रभाव भारत से अमेरिका को होने वाले कृषि रसायन के निर्यात पर भी पड़ सकता है।

भारत ने वित्त वर्ष 24 में वैश्विक स्तर पर कृषि रसायन का करीब 5.5 अरब डॉलर का निर्यात किया था। इसमें अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात की हिस्सेदारी 1.1 अरब डॉलर (करीब 20 प्रतिशत) थी।

इनक्रेड इक्विटीज के नितिन अवस्थी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस जवाबी शुल्क का अमेरिका और सुपरमार्केट पर भारी असर पड़ सकता है और इन बाजारों में श्रिम्प की आपूर्ति बंद भी हो सकती है। एक बार अमेरिका के ग्रॉसरी स्टोर में श्रिम्प की कमी आने के बाद वे इसके दाम में तालमेल स्थापित करेंगे।’

उन्होंने कहा कि अल्पावधि के लिए घबराहट हो सकती है लेकिन दीर्घावधि में नए सिरे से तालमेल स्थापित हो सकता है। अवस्थी ने कहा, ‘देखते हैं यह कैसे होता है।’

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement