facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

अगस्त से इस्पात के महंगे होने के पूरे आसार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:40 PM IST

लागत बढ़ने के बावजूद इस्पात की कीमतों में बढ़ोतरी न करने वाली स्टील कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि के साफ संकेत दिए है।


जेएसडब्ल्यू स्टील के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल के मुताबिक, अगस्त से कीमतें बढ़ने की पूरी संभावना है। मुंबई में एक समारोह में भाग लेने के दौरान एसोचैम के मौजूदा अध्यक्ष जिंदल ने बताया कि इस्पात के मूल्य में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस्पात कंपनियों ने अभी इस बारे में कोई पक्का निर्णय नहीं लिया है। ऐसा इसलिए भी कि अगस्त आने में अभी 10-11 दिन देर है। उल्लेखनीय है कि इस्पात कंपनियों ने मई में फ्लैट उत्पादों की कीमतों में 4,000 रुपये प्रति टन और ढांचागत इस्पात की कीमतों में 2,000 रुपये प्रति टन की कटौती की थी।

कंपनियों ने सरकार से वादा भी किया था कि अगले 3 महीने तक इस्पात की कीमतें नहीं बढ़ायी जाएंगी। इसके बावजूद महंगाई दर 11.91 फीसदी तक जा पहुंची है। कोयला और लौह अयस्क सहित इस्पात के सभी प्रमुख कच्चे माल की कीमतें पिछले 3 से 4 महीनों में करीब 10 फीसदी तक बढ़ चुकी है। घरेलू बाजार में कीमतें अंतरराष्ट्रीय के मुकाबले 15 से 20 हजार रुपये प्रति टन तक कम हैं।

Advertisement
First Published - July 21, 2008 | 1:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement