facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

शहरी विकास और आवास क्षेत्र को मिले 5,893 करोड़ रुपये

Advertisement

शहरी विकास और आवास क्षेत्र को मिले 5,893 करोड़ रुपये

Last Updated- December 21, 2023 | 10:30 AM IST
Haryana Budget

राज्य में शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास को गति देने के लिए हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में शहरी विकास और आवास क्षेत्र के लिए 5,893 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान की तुलना में इस क्षेत्र का बजट 11.4 प्रतिशत बढ़ाया गया है। राज्य का कुल बजट आवंटन 1.83 लाख करोड़ रुपये है।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1 लाख मकान बनाने की योजना बनाई है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बजट भाषण में कहा कि सरकार राज्य में 2 डेटा सेंटर पार्क स्थापित करेगी, जो गुरुग्राम और अंबाला में होंगे। सरकार ने सड़कों, राजमार्गों और रेलवे के विकास के लिए 5,408 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को मौजूदा 2,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,750 रुपये प्रति माह करने और महिला उद्यमियों को वित्तीय मदद देने के प्रस्ताव किए गए हैं। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। खट्टर के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 1,83,950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है जो संशोधित अनुमान 1,64,808 करोड़ रुपये से 11.6 फीसदी अधिक है। मुख्यमंत्री ने बजट में हरियाणा गौ रक्षा सेवा आयोग के लिए कोष को मौजूदा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement