facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

कई अहम कारोबारी फैसलों पर लगी मुहर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:47 PM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।


हवाई क्षेत्र के लिए 774 करोड़: सरकार ने भारतीय हवाई क्षेत्र में निर्बाध नेवीगेशन की 774 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दे दी।

ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एडेड जियो आगमेंटेड नेवीगेशन (गगन) परियोजना के तहत सीमांत इलाकों में स्वदेशी प्रौद्योगिकी का विकास किया जाएगा। इस फैसले से विमानन क्षेत्र को खासा फायदा होगा। इससे विमानों को सीधे रूट पर नेवीगेट करने में सहूलियत होगी।

दस मेगा फूड पार्क :घरेलू खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की मदद के लिए और विश्व खाद्य कारोबार में इसकी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने पहले चरण के तहत 10 मेगा फूड पार्क स्कीम को लागू करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया।

जैव ईंधन नीति को मंजूरी: कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयासों और घटते परंपरागत ईंधन संसाधनों के मददेनजर जैव ईंधन को प्रोत्साहित करने के कदम के तहत सरकार ने राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी। 

एफएम रेडियो का होगा विस्तार

सरकार ने निजी एजेंसियों के जरिए एफएम रेडियो प्रसारण सेवा के विस्तार की योजना को भी मंजूरी दे दी। फैसले के तहत एफएम प्रसारण कंपनियों को सहायक कंपनियों के गठन, विलय, विघटन की मंजूरी दी गई है। एफएम के दूसरे चरण के तहत शेयरों के हस्तांतरण के जरिए कंपनियां ऐसा कर सकेंगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2008 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement