facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएं

उर्वरक और खाद्य सब्सिडी के लिए मिल सकते हैं 4 लाख करोड़ रुपये

Advertisement

31 मार्च को समाप्त होने जा रहे चालू वित्त वर्ष में कुल 45 लाख करोड़ रुपये के बजट में खाद्य एवं उर्वरक सब्सिडी कुल बजट का नवां हिस्सा है।

Last Updated- January 17, 2024 | 10:48 PM IST
India Russia fertiliser

केंद्र सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए खाद्य व उर्वरक सब्सिडी के मद में 4 लाख करोड़ रुपये (48 अरब डॉलर) आवंटित कर सकती है। सरकार से जुड़े दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे संकेत मिलते हैं कि इस साल होने जा रहे आम चुनाव को देखते हुए सरकार सावधानी बरत रही है।

31 मार्च को समाप्त होने जा रहे चालू वित्त वर्ष में कुल 45 लाख करोड़ रुपये के बजट में खाद्य एवं उर्वरक सब्सिडी कुल बजट का नवां हिस्सा है।

दो सूत्रों ने कहा कि उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अनुमान लगाया है कि अगले साल खाद्य सब्सिडी बिल 2.2 लाख करोड़ रुपये रहेगा। यह चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित बिल 2 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

सूत्र ने कहा कि इसके साथ ही अगले वित्त वर्ष का उर्वरक सब्सिडी बिल 1.75 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष की अनुमानित 2 लाख करोड़ रुपये सब्सिडी की तुलना में कम है। सब्सिडी पर फैसला करने से सीधे जुड़े सूत्र ने यह कहकर नाम सार्वजनिक करने से मना किया कि वह मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत नहीं हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024-25 को बजट पेश करेंगी।

उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस मसले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है, जबकि वित्त मंत्रालय और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इस मसले पर मांगी गई टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement