facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

कंपनियों के प्रदर्शन पर Budget 2024 का प्रभाव: इन्फ्रास्ट्रक्चर और उपभोक्ता सामान कंपनियों को लाभ होने की संभावना

Advertisement

कुल सरकारी खर्च वित्त वर्ष 24 के संशोधित अनुमान के मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

Last Updated- February 01, 2024 | 11:04 PM IST
FMCG Stocks

आगामी तिमाहियों में कंपनियों के प्रदर्शन पर अंतरिम बजट का असर पड़ सकता है। हालांकि क्षेत्र के हिसाब से सरकारी खर्च का कुल खाका बताता है कि ज्यादातर फायदा निर्माण व इन्फ्रा क्षेत्र की कंपनियों को होगा और उपभोक्ता सामान बनाने वाली फर्मों को मामूली लाभ मिलेगा।

कुल सरकारी खर्च वित्त वर्ष 24 के संशोधित अनुमान के मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। हालांकि अगले वित्त वर्ष में सरकारी खर्च में ज्यादातर बढ़ोतरी की प्रकृति पूंजीगत होगी, मसलन परिवहन व अन्य फिजिकल इन्फ्रा में सार्वजनिक निवेश के तौर पर। इसके उलट, बजट में वित्त वर्ष 25 के दौरान राजस्व खर्च में कमी का अनुमान लगाया गया है जिसमें सार्वजनिक कर्ज पर ब्याज भुगतान शामिल नहीं है।

बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक बजट प्रस्ताव से वित्त वर्ष 25 के दौरान संबंधित कंपनियों की तरफ से पूंजीगत खर्च और निवेश में बेहतरी नजर आएगी, वहीं उपभोक्ता कंपनियां पिछड़ सकती हैं।

सिस्टमैटिक्स इंस्टिट्यूशनल इक्विटी के उप-प्रमुख धनंजय सिन्हा ने कहा कि इसमें मौजूदा रुझान बरकरार रह सकता है, जहां उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां मसलन हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एशियन पेंट्स काफी कम या कम वॉल्यूम वृद्धि का सामना कर रही हैं। लेकिन पूंजीगत खर्च से संबंधित कंपनियां मसलन एलऐंडटी राजस्व व लाभ में तेज गति से वृद्धि के जरिये उम्दा प्रदर्शन करेगी।

अन्य का कहना है कि बजट का कंपनियों की आय पर बहुत असर शायद नहीं पड़ेगा। इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक व सीईओ जी. चोकालिंगम ने कहा कि बाजार के नजरिये से बॉन्ड बाजार शायद बेहतर राजकोषीय एकीकरण से खुश हो सकता है, लेकिन इक्विटी बाजारों के नजरिये से हमें नहीं लगता कि यह बजट आगामी वर्ष में आय की दिशा पर बहुत ज्यादा असर डालेगा।

पिछले 12 महीने में एफएमसीजी दिग्गजों मसलन हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी ने शुद्ध बिक्री व शुद्ध लाभ में एक अंक की बढ़ोतरी के लिए संघर्ष किया है और एक्सचेंजों पर वे पिछड़ी हुई हैं।

इसकी तुलना में लार्सन ऐंड टुब्रो, मारुति सुजूकी और बजाज ऑटो ने शुद्ध बिक्री व शुद्ध लाभ में दो अंकों की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे उनके शेयरों की कीमतों में खासी उछाल आई है। केंद्र सरकार का राजस्व खर्च अनुमानित तौर पर वित्त वर्ष 25 में सालाना आधार पर 3.9 फीसदी घटकर 20.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचेगा।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement