facebookmetapixel
Advertisement
क्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलेंरक्षा निर्यात के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकान ने SOP आसान की; OGEL ढांचे का किया विस्तारएनवीडिया के दमदार नतीजों से IT शेयरों में बड़ा उछाल, निफ्टी IT 3.5% उछलकर 31,281 के पारबर्नस्टीन ने निफ्टी का 26,000 लक्ष्य रखा बरकरार, पर इन 8 वजहों से सीमित रह सकती है बाजार की रफ्तारशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, एक ही दिन में निकाले 5,040 करोड़ रुपयेEditorial: हाई-टेक कंपनियों को BIS में छूट निवेश बढ़ाने की नई पहल

नई रक्षा खरीद के लिए बढ़ाए सरकार ने कदम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:44 PM IST

भारत में हथियारों की खरीद का स्तर अगले 5 साल में 30-50 अरब डॉलर पहुंच जाने के अनुमानों के बीच सरकार ने नई रक्षा खरीद प्रकिया (डीपीपी) की शुरुआत की, जिसमें निजी क्षेत्र को लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है।


डीपीपी में विदेशी कंपनियों के अनुबंधों की ऑफसेट राशि बैंक में रखने की भी मंजूरी दी गई है। ऑफसेट नीति के मुताबिक, सभी विदेशी कंपनियों को 300 करोड़ रुपये से अधिक के सौदों का 30 से 50 प्रतिशत भारत में निवेश करना होगा।

इस नीति को अब संशोधित किया गया है और विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारी सौदों की उम्मीद में बैंक में अपना धन रखने की अनुमति होगी, ताकि कोई सौदा होने की स्थिति में ऑफसेट पॉलिसी के लिए उन्हें धन का प्रबंध करने की आवश्यकता न पड़े। 

नीति में आधुनिक हथियारों के शीघ्र अधिग्रहण और खरीद में पूर्ण पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित रखा गया है। इसके अलावा, नीति में कंपनियों को निविदा जारी करने से पहले खरीद के बारे में अग्रिम सूचना जारी करने की बात कही गई है। नई नीति में जल, थल और वायु सेना के मुख्यालयों और रक्षा सचिव के वित्तीय अधिकार भी बढ़ाए गए हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2008 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement