facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Budget 2024: कपड़ा परिधान और जूता निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री पर सीमा शुल्क में कटौती

Advertisement

बत्तख या हंस से असली रूई भरने वाली सामग्री का इस्तेमाल निर्यात का कपड़ा या चमड़े का परिधान बनाने के लिए किया जाता है जिसका शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है।

Last Updated- July 24, 2024 | 11:10 PM IST

केंद्रीय बजट 2024-25 में सरकार ने बत्तख या हंस की असली रूई भरने वाली सामग्री पर मूल बुनियादी शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा निर्यात के लिए चमड़ा और कपड़ा परिधान, जूते और अन्य चमड़े के सामान के निर्माण के लिए छूट वाली वस्तुओं की सूची में जोड़ा है।

सरकार ने स्पैंडेक्स पर सीमा शुल्क की दर को 7.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत कर दिया है, निर्यात के लिए कपड़ा या चमड़े के परिधान के निर्माण के लिए क्रस्ट या फिनिश्ड चमड़ा, चमड़ा/सिंथेटिक फुटवियर या अन्य चमड़ा उत्पाद को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।

बत्तख या हंस से असली रूई भरने वाली सामग्री का इस्तेमाल निर्यात का कपड़ा या चमड़े का परिधान बनाने के लिए किया जाता है जिसका शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है। कपड़ा या चमड़े के परिधान, चमड़े या सिंथेटिक फुटवियर के लिए कुछ अतिरिक्स एसेसरीज आदि पर मूल सीमा शुल्क शून्य होगा।

क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ मेंटॉर राहुल मेहता कहते हैं, ‘इस तरह की सामग्री का इस्तेमाल जिन परिधानों के निर्माण में होता है, उनकी लागत में 4-5 फीसदी की कमी आएगी। अगर निर्यातक अपनी कीमतें कम करते हैं तो वे निर्यात बाजार में अधिक प्रतिस्पर्द्धा कर पाएंगे या फिर उनके लिए मुनाफे की गुंजाइश बनेगी।’

ईवाई इंडिया के अधिकारी सुरेश नायर ने कहा कि इससे निर्यातक और प्रतिस्पर्द्धा कर पाएंगे। नायर ने कहा, ‘यह निर्यातकों के लिए सकारात्मक कदम है और इससे निश्चित तौर पर निर्यातकों को बाजार में प्रतिस्पर्द्धी बढ़त मिलेगी।’

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement