facebookmetapixel
2025 में भारत के शीर्ष 20 स्टार्टअप ने फंडिंग में बनाई बढ़त, पर छोटे स्टार्टअप को करना पड़ा संघर्षReliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूतीभारत-जापान ने शुरू किया AI संवाद, दोनों देशों के तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तारभारत अमेरिका से कर रहा बातचीत, चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंध से मिलेगी छूट: विदेश मंत्रालयIndia-EU FTA होगा अब तक का सबसे अहम समझौता, 27 जनवरी को वार्ता पूरी होने की उम्मीदStartup India के 10 साल: भारत का स्टार्टअप तंत्र अब भी खपत आधारित बना हुआ, आंकड़ों ने खोली सच्चाई‘स्टार्टअप इंडिया मिशन ने बदली भारत की तस्वीर’, प्रधानमंत्री मोदी बोले: यह एक बड़ी क्रांति हैसरकार की बड़ी कार्रवाई: 242 सट्टेबाजी और गेमिंग वेबसाइट ब्लॉकआंध्र प्रदेश बनेगा ग्रीन एनर्जी का ‘सऊदी अरब’, काकीनाडा में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा अमोनिया कॉम्प्लेक्सBMC Election: भाजपा के सामने सब पस्त, तीन दशक बाद शिवसेना का गढ़ ढहा

Budget 2024: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र की शुरुआत के संबंध में अधिसूचना जारी की।

Last Updated- January 13, 2024 | 9:29 AM IST
Budget 2024
Representative Image

संसद का संक्षिप्त बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोशी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) का संबोधन होगा। एक फरवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।’’

लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र की शुरुआत के संबंध में अधिसूचना जारी की। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी।

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में, लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

First Published - January 13, 2024 | 9:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट