facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

Uber India का रेवेन्यू 41% बढ़कर ₹3,860 करोड़ पहुंचा, घाटा में आई बड़ी गिरावट

Advertisement

कंपनी ने इसी वित्त वर्ष के दौरान 89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा भी दर्ज किया।

Last Updated- March 20, 2025 | 8:32 AM IST
UBER

राइडशेयरिंग, टैक्सी कैब और परिवहन नेटवर्क क्षेत्र की कंपनी उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 3,860 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है और इसमें पिछले वित्त वर्ष के बाद से 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टोफ्लर ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने इसी वित्त वर्ष के दौरान 89 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा भी दर्ज किया। इसमें पिछले वित्त वर्ष से 71 प्रतिशत की कमी आई है।

ओला और रैपिडो के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली इस कंपनी ने समीक्षाधीन वित्त वर्ष के दौरान 3,977 करोड़ रुपये का कुल व्यय दर्ज किया। यह व्यय मूल वेतन से इतर कर्मचारी लाभ प्रदान करने के लिए कंपनी द्वारा किए जाने वाले खर्च को दर्शाता है, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, सेवानिवृत्ति योजनाएं वगैरह शामिल होते हैं। उबर इंडिया की वार्षिक डेटा रिपोर्ट – हाउ इंडिया उबर्ड के अनुसार पिछले साल भारत में उबर की यात्राओं का दायरा 9.2 अरब किलोमीटर रहा।

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने हाल में कहा था कि कारोबार के लिहाज से भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है और यह तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। उन्होंने इसे ऐसा ‘अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण बाजार’ बताया जो राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को कई दशकों वाले अवसर मुहैया कराता है।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement