facebookmetapixel
Advertisement
अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारStock Market Today: GIFT Nifty ने दिया झटका, एशियाई बाजार लाल; सोना 3 महीने के हाई पर, तेल $90 के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

भारत में मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ा रही है Toyota

Advertisement

बेंगलुरु स्थित टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टोयोटा मोटर कंपनी और किर्लोस्कर समूह का संयुक्त उद्यम है।

Last Updated- October 26, 2023 | 11:37 AM IST
FILE PHOTO: Toyota logo
FILE PHOTO: Toyota logo

जापान की वाहन कंपनी टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में विनिर्माण क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में उसके दो संयंत्र पूरी क्षमता पर परिचालन कर रहे हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह बात कही।

यहां ‘जापान मोबिलिटी शो’ के मौके पर मीडिया से अलग से बात करते हुए टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के बोर्ड के सदस्य और कार्यकारी उपाध्यक्ष योइची मियाजाकी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी भारत में अपने संयंत्र के पूरे क्षमता इस्तेमाल पर पहुंच गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी देश में क्षमता बढ़ाने के लिए नया निवेश करेगी, उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बारे में चर्चा शुरू कर दी है।’’

यह भी पढ़ें : वाहन बैटरी के साथ भारत में लौटी Daewoo, अगले तीन साल में करेगी 300 करोड़ रुपये का निवेश

उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-महामारी के बाद ऊंचे खंड की कारों की मांग विशेषरूप से बढ़ी है। मियाजाकी ने कहा, ‘‘कोविड के बाद अन्य देशों की तुलना में भारत में बाजार का पुनरुद्धार काफी मजबूत है। ऐसे में हमारा मानना है कि भारत में मांग भी बहुत मजबूत है।’’

बेंगलुरु स्थित टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टोयोटा मोटर कंपनी और किर्लोस्कर समूह का संयुक्त उद्यम है। यह उद्यम दो संयंत्रों का परिचालन करता है, जिनकी सामूहिक सालाना उत्पादन क्षमता 3.42 इकाई की है। बढ़ी मांग के चलते वाहन कंपनी अब भारत में तीसरा कारखाना लगाना चाहती है। मियाजाकी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि भारत में कार बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है और वहां बड़ी कारों की स्वीकार्यता भी बढ़ी है।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement