facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

मारुति सुजूकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा, भारत में ईवी के लिए बैटरी निर्माण का अभाव बाधा

Advertisement

दुनिया के 90 प्रतिशत से ज्यादा दुर्लभ मैग्नेट का प्रसंस्करण और निर्यात करने वाले चीन ने अप्रैल 2025 में निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर भारत के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हलचल मचा दी।

Last Updated- August 26, 2025 | 9:55 PM IST
Maruti Suzuki q3 results

मारुति सुजूकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को इसे लेकर चिंता जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विस्तार के संबंध में भारत की सबसे बड़ी बाधा स्थानीय बैटरी निर्माण का अभाव है। उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी देश में बैटरी सेल का उत्पादन नहीं कर रही है और एक संयंत्र बनाने में कच्चे माल की कमी के अलावा लगभग 20,000 करोड़ रुपये की लागत आती है।

वैश्विक बैटरी पारिस्थितिकी तंत्र पर चीन का दबदबा है और वह दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत बैटरी उत्पादन क्षमता के साथ-साथ लीथियम और कोबाल्ट के प्रसंस्करण पर भी नियंत्रण रखता है। चीन द्वारा अप्रैल से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दुर्लभ मैग्नेट की कमी के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह समस्या शायद हल हो रही है। मैंने सुना है कि दुर्लभ मैग्नेट की समस्या हल हो सकती है, लेकिन यह एक खतरनाक संकेत था।’ दुनिया के 90 प्रतिशत से ज्यादा दुर्लभ मैग्नेट का प्रसंस्करण और निर्यात करने वाले चीन ने अप्रैल 2025 में निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर भारत के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हलचल मचा दी।

भारत की अपनी हालिया दो दिवसीय यात्रा के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कथित तौर पर भारत को आश्वासन दिया कि उनका देश दुर्लभ मैग्नेट, उर्वरकों और सुरंग खोदने वाली मशीनों आदि से जुड़ी प्रमुख निर्यात चिंताओं का समाधान करेगा। मारुति सुजूकी भारत में ईवी बैटरियों का कब से उत्पादन करने की योजना बना रही है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। अभी हमने इसकी शुरुआत नहीं की है। भारत में कोई भी बैटरी सेल नहीं बना रहा है। आज इलेक्ट्रिक वाहनों की यही एक समस्या है। लोग बैटरी की पैकेजिंग कर रहे हैं और इसका वास्तविक उत्पादन नहीं हो रहा है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्यात के लिए मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च करने के बाद कंपनी के हंसलपुर संयंत्र में पत्रकारों से बात करते हुए, ‘बैटरी संयंत्र लगाना ज्यादा लागत वाला काम है। मुझे बताया गया है कि एक बैटरी संयंत्र लगाने में 20,000 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है। इसके अलावा, कच्चे माल की भी समस्या है।’

भार्गव ने कहा कि किसी चीनी कंपनी के साथ साझेदारी करके और उसे उस उद्यम में बड़ी हिस्सेदारी देकर कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करना संभव है। उन्होंने कहा, ‘अभी तक किसी ने ऐसा नहीं किया है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘बैटरी की वजह से इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में काफी समस्या आ रही है। अगर मैं बैटरियां आयात करूं, तो यह महंगा पड़ेगा। अगर हम बैटरियों की पैकेजिंग करते हैं, तो हमें 15 प्रतिशत का लाभ मिलता है। हम यहां बैटरियों की पैकेजिंग भी नहीं करते। इसलिए, व्यक्तिगत रूप से, मैं घरेलू बाजार में बड़ी प्रतिबद्धता जताने से परहेज करूंगा, क्योंकि इसका मतलब होगा बड़ी संख्या में बैटरियां आयात करना।’

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement