facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

टेस्ला को बड़ी राहत! दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘Tesla Power India’ को नाम इस्तेमाल करने से रोका

मस्क की टेस्ला ने मई 2024 में दिल्ली HC में याचिका दायर कर टेस्ला पावर इंडिया को उसके EVs के लिए टेस्ला ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से रोकने का किया था अनुरोध

Last Updated- November 25, 2025 | 9:39 AM IST
EV Tesla Elon Musk
File Image

दिल्ली उच्च न्यायालय ने टेस्ला पावर इंडिया को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बनाने या बेचने या ‘टेस्ला’ शब्द का इस्तेमाल करने से सोमवार को रोक दिया। न्यायालय ने कहा कि जब तक ईलॉन मस्क के स्वामित्व वाली टेस्ला इंक के ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे का निपटारा नहीं हो जाता तब तक यह रोक लगी रहेगी। इस आदेश की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

मस्क की टेस्ला ने मई 2024 में दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गुरुग्राम की कंपनी टेस्ला पावर इंडिया को उसके इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टेस्ला ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया था। टेस्ला ने तब अदालत से कहा था कि टेस्ला पावर इंडिया ने अखबारों में विज्ञापन भी दिए हैं, जिनमें ईवी बाजार में उतरने की घोषणा की गई है।

याचिका में टेस्ला ने न्यायालय से अप्रैल 2022 में भारत में टेस्ला के साथ-साथ इसके समकक्ष टेस्ला पावर यूएसए के खिलाफ ‘विराम एवं निषेध जारी’ करने का आग्रह किया था। मस्क की टेस्ला ने तर्क दिया था कि इंडिया टेस्ला पावर ने अमेरिका में भी टेस्ला ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर अपने सामान का विज्ञापन और विपणन जारी रखा।

कोर्ट में पेश हुए टेस्ला पावर इंडिया के मालिक

टेस्ला पावर इंडिया के मालिक न्यायालय में पेश हुए और वादा किया कि उनका ईवी बनाने का कोई इरादा नहीं है और वे ‘टेस्ला पावर यूएसए’ या ‘टेस्ला’ शब्द के समान किसी भी भ्रामक ब्रांड के तहत अन्य संस्थाओं के इलेक्ट्रिक वाहनों का विपणन नहीं करेंगे। हालांकि, बाद में सुनवाई के दौरान मस्क की टेस्ला ने आरोप लगाया कि भारतीय इकाई ने टेस्ला ब्रांड नाम के तहत ई-स्कूटर बनाना शुरू कर दिया है।

इसके बाद अदालत ने पिछले साल मई में टेस्ला इंडिया को एक हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा जिसमें उनके द्वारा बेचे जाने वाले ईवी का खुलासा किया गया था। न्यायाधीश तेजस कारिया के एकल पीठ ने तब गुरुग्राम स्थित कंपनी से उन डीलरों के नाम भी बताने के लिए कहा था जिनके माध्यम से इन्हें बेचा जाता है। इसके साथ ही इन ईवी के बाजार में उतारने की तारीख, उतारने के बाद बिक्री और उनके पास उपलब्ध वाहनों की संख्या भी बताने के लिए कहा था।

First Published - November 25, 2025 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट