facebookmetapixel
Advertisement
BSNL का बड़ा प्लान: 5 साल में ₹77,000 करोड़ खर्च करेगी कंपनी, 2 लाख 4G साइट्स लगाएगीVodafone Idea Q1FY27 Results: घाटा कम होकर ₹3,754 करोड़ पर आया, सब्सक्राइबर बेस घटा, ARPU बढ़ाTCS को कर्मचारी डेटा लीक का मिला साइबर अलर्ट, 4 साल पुरानी जानकारी निशाने पर!Gold Hallmarking: सोने की हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ा, अब देश के 392 जिलों में अनिवार्य हुआ नया नियमसोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से सरकार की कमाई बढ़ी, ढाई महीने में जुटाए ₹10,040 करोड़UTI Nifty 500 Index Fund NFO: ₹1,000 से निवेश का मौका, 24 अगस्त तक NFO खुलानई कार पर 4 और बाइक पर 6 साल का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होगा जरूरी; आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?Balanced Hybrid Fund का बढ़ रहा क्रेज; SBI MF ने इस थीम पर लॉन्च किया NFO; 24 अगस्त तक लगा सकेंगे पैसाSBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल कर

मारुति : जुलाई तक का मैग्नेट स्टॉक, विकल्पों की है तलाश

Advertisement

कंपनी पहले ही अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन ईवीएक्स के उत्पादन कार्यक्रम में कटौती का ऐलान कर चुकी है।

Last Updated- June 19, 2025 | 10:13 PM IST
Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी के पास चीन से आयातित दुर्लभ खनिज मैग्नेट का स्टॉक केवल जुलाई के अंत तक ही चलेगा। अगर समस्या का तब तक समाधान नहीं हुआ तो कंपनी आकस्मिक योजना तैयार करेगी, जिसमें विकल्पों की तलाश भी शामिल है।

चीन द्वारा दुर्लभ खनिज चुंबकों के आयात को मंजूरी न दिए जाने के असर के बारे में पूछने पर मारुति सुजूकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा, ‘हमारे पास दुर्लभ खनिज चुंबकों का जुलाई के अंत तक का स्टॉक है। हमें ही नहीं सभी को  उम्मीद है कि चीन आपूर्ति बहाल करेगा। हम विकल्प भी तलाश रहे हैं। लेकिन इस समय कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता। उनके साथ बातचीत चल रही है।’ दुर्लभ खनिज मैग्नेट के लिए अब वाहन कंपनियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

भार्गव ने कहा कि आयात में कमी से चीनी और भारतीय दोनों ही कंपनियों पर असर पड़ रहा है तथा इससे किसी को फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘चीन के भारत में महत्त्वपूर्ण व्यापारिक हित भी हैं। इसलिए वे जो कर रहे हैं, उसमें कोई तर्क नहीं है। वाणिज्यिक हितों को नुकसान पहुंचाकर वे दोनों देशों की कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए वास्तव में किसी को लाभ नहीं हो रहा है।’  कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनियां विकल्पों का परीक्षण कर रही हैं – जैसे भारी दुर्लभ खनिज चुंबकों को हल्के दुर्लभ खनिज चुंबकों से बदलना जो चीन के निर्यात नियंत्रण के अंतर्गत नहीं आते हैं। इस बारे में पूछने पर भार्गव ने कहा, ‘अभी काफी जल्दबाजी है, लेकिन मेरी समझ से इससे कार में उसी तरह की दक्षता नहीं आएगी।’

कंपनी पहले ही अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन ईवीएक्स के उत्पादन कार्यक्रम में कटौती का ऐलान कर चुकी है। इसे जुलाई में घरेलू बाजार में लॉंच किया जाना था और कंपनी पहले से ही इसका निर्यात यूरोप को कर रही है। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर की अवधि के अपने उत्पादन लक्ष्य में दो-तिहाई की कटौती की है। हालांकि उसका इरादा अब भी वर्ष के अंत में उत्पादन बढ़ाकर 67,000 वाहनों के समूचे वर्ष के लक्ष्य को पूरा करना है।  कुछ अन्य कार विनिर्माताओं ने संकेत दिया है कि स्टॉक कुछ समय तक चलेगा। उदाहरण के लिए ह्युंडै ने दक्षिण कोरिया में निवेशकों के साथ बातचीत में कहा कि उसके पास एक साल से ज्यादा समय तक चलने के लिए दुर्लभ खनिज मैग्नेट का पर्याप्त स्टॉक है।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement